फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ivanka Trump and son-in-law Jared Kushner will come with Donald Trump on India tour

डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आएंगे बेटी इवांका और दामाद

Fri, 21 Feb 2020 02:57 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 21 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ivanka Trump and son-in-law Jared Kushner will come with Donald Trump on India tour
इवांका ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दो दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। अब खबर आई है कि ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका भी भारत आएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में उनके वरिष्ठ सहायक और दामाद जेरेड कुशनर भी होंगे।

विज्ञापन




ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत यात्रा पर होंगे। इस शिष्टमंडल में वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन और वाणिज्य मंत्री बिल्बर रोस भी होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद से वह आगरा जाएंगे और यात्रा के मुख्य चरण में राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।
विज्ञापन




आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अमेरिका ने पुष्टि की है कि इवांका ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनेर शिष्टमंडल में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-अमेरिका के बीच हो सकता है बड़ा व्यापार समझौता

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय समझौते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो सकता है।



ट्रंप ने लास वेगास में ‘होप फॉर प्रिजनर्स ग्रेजुएशन सेरमनी’ कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि हम भारत जा रहे हैं और वहां हम एक बेजोड़ व्यापार समझौता कर सकते हैं। ट्रंप की इस यात्रा से पहले ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते की तरफ बढ़ रहे हैं। 

हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में संकेत दिए कि अगर समझौता अमेरिका के मुताबिक नहीं हुआ, तो इसकी प्रक्रिया धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम इसकी प्रक्रिया को धीमी गति से या चुनाव के बाद करें, ऐसा भी हो सकता है। इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed