{"_id":"5fb25f32c4285671ca330764","slug":"ivanka-and-kushner-didn-t-follow-covid-rules-pulled-children-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"इवांका ट्रंप भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं, नहीं मानती हैं गाइड लाइंस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इवांका ट्रंप भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं, नहीं मानती हैं गाइड लाइंस
Mon, 16 Nov 2020 04:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 16 Nov 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
इंवाका ट्रंप एवं परिवार फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह ही उनकी बेटी इवांका भी वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। इवांका व उनके पति जैरेड कुश्नर राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के साथ रहते थे। इससे उनको महामारी का खतरा देख उनके बच्चों के स्कूल प्रबंधन ने उन्हें आगाह किया और कोविड-19 गाइड लाइंस के पालन का आग्रह किया, लेकिन वे इसका पालन करने को तैयार नहीं हुई।
बच्चों का स्कूल बदला
इवांका ने कोरोना की गाइड लाइंस मानने की बजाए अपने बच्चों का स्कूल बदलना उचित समझा। जबकि बीते तीन साल से इवांका व कुश्नर के तीनों बच्चे वॉशिंगटन के पॉश स्कूल मिल्टन गॉट्समैन ज्यूइस डे स्कूल में पढ़ रहे थे।
दूसरे बच्चों के अभिभावकों ने की थी शिकायत
दरअसल, इवांका व कृश्नर की ट्रंप के प्रचार में जी-जान से जुटे थे। वे ऐसे इलाकों व कार्यक्रमों में जाते थे, जहां कोरोना के केस ज्यादा निकल रहे थे। ऐसा ही एक कार्यक्रम व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में जस्टिस एमी कोनी के शपथ समारोह का हुआ था, जिसमें 12 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
विज्ञापन
ट्रंप पॉजिटिव आए तो भी नहीं मानीं
इवांका किस तरह की लापरवाही दिखा रही हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि जब ट्रंप व मेलानिया पॉजिटिव हुए थे, तब भी इवांका ने उनके संपर्क में रहने के बाद भी खुद को आइसोलेट नहीं किया था।
लगातार बढ़ रही महामारी
इवांका की कोरोना को लेकर लापरवाही की खबर ऐसे समय सामने आई है जब अमेरिका में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आए हैं। 13 नवंबर को 1 लाख 83 हजार से ज्यादा तो 15 नवंबर को 1 लाख 35 हजार नए मामले दर्ज हुए हैं।