फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy PM Mario Draghi says Russian President Vladimir Putin will not attend G20 Summit to be held in Indonesia news in hindi

Russia Ukraine War: इंडोनेशिया में जी-20 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे पुतिन, यूक्रेन युद्ध के बीच बोले इटली के पीएम

Wed, 29 Jun 2022 03:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 29 Jun 2022 03:07 PM IST
सार

इंडोनिशया में 15-16 नवंबर के शिखर सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने से अजीब राजनयिक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन पहले ही आशंका जता चुका है।

विज्ञापन
Italy PM Mario Draghi says Russian President Vladimir Putin will not attend G20 Summit to be held in Indonesia news in hindi
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : फाइल

विस्तार

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा है कि जी-20 समूह के इस साल के अध्यक्ष इंडोनिशिया ने नवंबर में बाली में होने वाली समूह की बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की व्यक्तिगत मौजूदगी से इनकार किया है। इंडोनिशया में 15-16 नवंबर के शिखर सम्मेलन में पुतिन के शामिल होने से अजीब राजनयिक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति भवन- क्रेमलिन पहले ही आशंका जता चुका है।
विज्ञापन


समूह की अध्यक्षता इंडोनिशया को सौंपे जाने से पहले जी-20 का अध्यक्ष इटली था। द्राघी ने मंगलवार को कहा कि शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए जी-7 ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो के प्रति एकजुटता व्यक्त की। क्रेमलिन की इस घोषणा के बारे में पूछे जाने पर कि पुतिन सम्मेलन में शामिल होंगे, द्राघी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति विडोडो ने इसे खारिज किया है। वह (पुतिन) नहीं आ रहे। मैं नहीं जानता कि क्या हो सकता है लेकिन क्या हो सकता है-यह कहना दूर की बात है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed