फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   italy most wanted mafia Matteo Messina Denaro arrested after 30 years of run

Italy: इटली का मोस्ट वांटेड माफिया गिरफ्तार, 30 साल से पुलिस कर रही थी तलाश

Tue, 17 Jan 2023 09:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 09:04 AM IST
सार

Italy: इटली के पालेरामो इलाके में स्थित एक अस्पताल ला मेडेलेना में  मेस्सिना डेनारो (60 वर्ष) का कैंसर का इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
italy most wanted mafia Matteo Messina Denaro arrested after 30 years of run
पुलिस की गिरफ्त में मेटिओ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली का मोस्ट वांटेड माफिया मेटिओ मेस्सिना डेनारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इटली की पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है। पुलिस ने डेनारो को सोमवार को सिसिली के एक अस्पताल से गिरफ्तार किया था। बता दें कि डेनारो बीते 30 सालों से फरार था और पूरे इटली की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। डेनारो कैंसर का इलाज कराने एक अस्पताल पहुंचा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने डेनारो को अस्पताल से दबोच लिया। मेटिओ मेस्सिना डेनारो ने साल 1992 में एंटी माफिया अभियोजक जियोवानी फाल्कन और पाउलो बोरसेलिनो की हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद डेनारो की तलाश में पूरे देश में छापेमारी शुरू हो गईं थी। 

विज्ञापन


खबर के अनुसार, इटली के पालेरामो इलाके में स्थित एक अस्पताल ला मेडेलेना में  मेस्सिना डेनारो (60 वर्ष) का कैंसर का इलाज चल रहा था। बीते कई साल से वह फर्जी नाम से अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था। बीते साल ही डेनारो की सर्जरी भी हुई थी। इटली में डेनारो का कितना खौफ था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डेनारो की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग पुलिस से हाथ मिला रहे थे और उन्हें शाबाशी दे रहे थे। फिलहाल पुलिस ने डेनारो को गिरफ्तारी के बाद एक गुप्त स्थान पर रखा है। इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी भी सिसिली पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस चीफ से मिलकर उन्हें बधाई दी।  
विज्ञापन


डेनारो पश्चिमी सिसिली के कैसलवेटरानो नामक शहर का निवासी है और एक माफिया बॉस का बेटा है। डेनारो महंगी और लग्जरी कारों का शौकीन है और साथ ही उसे महंगे और लग्जरी सूट, रोलेक्स घड़ियां पहनने का भी शौक है। साल 1993 में रोम को फ्लोरेंस और मिलान शहरों में हुए बम धमाकों में भी डेनारो आरोपी है। इन बम धमाकों में 10 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में डेनारो को उम्रकैद की सजा हुई थी। डेनारो पर 90 के दशक में कई और हत्याओं के भी आरोप हैं। अपने खिलाफ सबूत पर साल 1993 में डेनारो ने एक व्यक्ति के 12 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था। दो साल कैद में रखने के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को केमिकल में डाल दिया गया था। इटली में संगठित अपराध एक बड़ी समस्या है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed