फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy Ground Zero Report : Coronavirus, Domestic Violence Cases Increase, PM Says Be Prepared for Long Lockdown

इटली से ग्राउंड रिपोर्ट : घरेलू हिंसा के मुकदमे बढ़े, पीएम ने कहा- लंबे लॉकडाउन के लिए तैयार रहें

Tue, 31 Mar 2020 03:19 AM IST
योगेश साहू रचना शर्मा, मिलान से अमर उजाला के लिए विशेष रिपोर्ट
रचना शर्मा, मिलान से अमर उजाला के लिए विशेष रिपोर्ट Published by: योगेश साहू Updated Tue, 31 Mar 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Italy Ground Zero Report : Coronavirus, Domestic Violence Cases Increase, PM Says Be Prepared for Long Lockdown
लॉकडाउन के दौरान एक चिकित्सा कर्मी। - फोटो : PTI

इटली में महीने भर से लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने के लिए बाध्य हैं और यह स्थिति घरेलू हिंसा में बढ़ोतरी की वजह बनती जा रही है। पिछले 29 दिनों मे हिंसा विरोधी केंद्र ला काजा देल्ला दोंना दी पीसा की समन्वयक फ्रंचेस्का पीदोने के पास 30 से 40 वर्ष की करीब 70 महिलाएं शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शिकायतों से सम्बंधित शिकायतें कर चुकी हैं।

विज्ञापन


पीदोने के अनुसार सामान्य दिनों में इतनी शिकायतें नहीं आतीं। घर से ही ऑनलाइन काम कर रही महिलाओं पर जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा बढ़ गया है। इससे उनमें अवसाद, निराशा व थकावट जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


जिन परिवारों में पहले से ही तनाव था वहां स्थिति और खराब होती जा रही है। महिलाएं पहले जरूरत होने पर सरकारी मदद ले सकती थीं वह अब संभव नहीं हो पा रहा है क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से सभी घर में रहने को विवश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने शुरू किया एप
घरेलू हिंसा की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए इटली सरकार ने यूपोल (YouPol) एप लॉन्च किया है। इसमें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा फोन पर भी काउंसिलिंग की जा रही है।

पीएम ने कहा, लंबे समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहें नागरिक

इटली में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे की सरकार ने कहा है कि इटली के नागरिक बहुत लंबे समय तक लॉकडाउन के लिए तैयार रहें। सरकार ने कहा है कि आर्थिक चुनौतियों और दैनिक जीवन की मुश्किलों के बावजूद यहां लॉकडाउन को धीरे-धीरे ही हटाया जाएगा।

बता दें कि इटली में कोविड-19 से पिछले चौबीस घंटे में 756 लोगों की मौत हो चुकी हैं। देश में कोरोनावायरस से अब तक 10 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि 97 हजार से ज्यादा लोग इसके संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। फिलहाल करीब 4,000 लोग वेंटिलेटर पर जीवन बचाने का संघर्ष कर रहे हैं।

हालांकि शुक्रवार को मरने वालों का आंकड़ा 969 सबसे ज्यादा रह चुका है। जबकि रविवार को यह दर छह फीसदी कम रही। रविवार को लॉकडाउन को हटाने के लिए सरकार 3 अप्रैल की समय सीमा पर ध्यान केंद्रित करती दिखाई दी, जिसे पश्चिमी लोकतंत्र द्वारा कभी नहीं लगाया गया था और उसके बाद से पूरे यूरोप और कई देशों में इसे लागू किया गया।

क्षेत्रीय मामलों के मंत्री फ्रांसेस्को बोकिया ने बताया कि 3 अप्रैल को खत्म होने वाले लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस समय लॉकडाउन को फिर से खोलने के बारे में बात करना अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है। 

इसे भी पढ़े: इटली से ग्राउंड रिपोर्ट 3

इसे भी पढ़े: इटली से ग्राउंड रिपोर्ट 2

इसे भी पढ़े: इटली से ग्राउंड रिपोर्ट 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed