फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italy Gandhi Statue vandalism Khalistan hardeep nijjar slogan controversy news updates in hindi

Italy Gandhi Statue: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई, खालिस्तानी नारे लिखे जाने की भी खबर

Wed, 12 Jun 2024 04:17 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 12 Jun 2024 04:17 PM IST
सार

Italy Gandhi Statue: इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। 

विज्ञापन
Italy Gandhi Statue vandalism Khalistan hardeep nijjar slogan controversy news updates in hindi
विनय मोहन क्वात्रा (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया।

विज्ञापन


भारत ने मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया
इस मामले को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। गांधी जी की प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय का बयान
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी मोदी कल रवाना होंगे। तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा उन्हें वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को उठाने और विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर सम्मेलन से पहले इटली में कड़ी सुरक्षा
G-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ इटली ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रमिता को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। शिखर सम्मेलन से पहले इटली में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed