फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Italian PM Mario Draghi resigns after key coalition allies boycott confidence vote

Italian PM Resigns: इटली के पीएम द्रागी का इस्तीफा, सहयोगियों ने किया बहिष्कार तो गिर गई सरकार

Thu, 21 Jul 2022 03:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jul 2022 03:18 PM IST
सार

अल्पमत में आने से पीएम द्रागी को इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। इटली में पिछले तीन सालों में गिरने वाली यह तीसरी सरकार है।

विज्ञापन
Italian PM Mario Draghi resigns after key coalition allies boycott confidence vote
Italian PM Mario Draghi resigns - फोटो : social media

विस्तार

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने विश्वास मत में प्रमुख गठबंधन सहयोगियों के हिस्सा न लेने के बाद बृहस्पतिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने से देश में जल्द चुनाव कराए जाने की संभावना पैदा हो गई है। गठबंधन में शामिल दलों ने विश्वास मत का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मारियो द्रागी द्वारा इस्तीफा देने के बाद इस अहम वक्त में इटली तथा यूरोप के लिए अनिश्चितता का नया दौर शुरू हो गया है। द्रागी ने क्विरिनाले पैलेस में सुबह हुई एक बैठक के दौरान राष्ट्रपति सर्गियो मैत्तरेला को अपना इस्तीफा सौंपा। मैत्तरेला के कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति ने इस्तीफे पर संज्ञान लिया है और द्रागी सरकार को कार्यवाहक सरकार के तौर पर काम करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


द्रागी सरकार बृहस्पतिवार को उस समय बिखर गई जब दक्षिणपंथी, वामपंथी और पॉपुलिस्ट दलों के उनके गठबंधन सहयोगियों ने विधायिका को उसका कार्यकाल पूरा करने देने और महामारी से उबरने के लिए यूरोपीय संघ द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रम के लिए एक साथ आने की उनकी अपील ठुकरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधारों को लेकर नाराजगी
मध्य-दक्षिणपंथी दलों फोर्जा इतालिया और लीग तथा पॉपुलिस्ट 5-स्टार मूवमेंट ने सीनेट में विश्वास मत का बहिष्कार किया। यह द्रागी की 17 महीने की सरकार के साथ उनका गठबंधन खत्म होने का स्पष्ट संकेत है। वहीं, देश में बढ़ती महंगाई और ऊर्जा की कीमतों से निपटने के साथ अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए 200 अरब यूरो की यूरोपीय संघ की निधि के शेष हिस्से को हासिल करने के लिए आवश्यक सुधारों को लेकर काफी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed