फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   It will cost 360 crores to build a house on the moon NASA scientists will go to see the land on the moon in 2024

चांद पर बनाना है घर तो करने होंगे 360 करोड़ रुपये खर्च, 2024 में चंद्रमा पर जमीन देखने जाएगी नासा की टीम

Fri, 19 Mar 2021 10:13 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 19 Mar 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
It will cost 360 crores to build a house on the moon NASA scientists will go to see the land on the moon in 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चांद पर बसने और वहां पर एक घर हो, ऐसा सोचते ही किसी का भी मन रोमांचित हो सकता है। चंद्रमा की यात्रा से लेकर चांद पर जमीन खरीदने की खबरें तो आती ही रहती हैं। जाहिर है जब इंसान चांद पर जमीन खरीदेगा तो वहां बसने की भी सोचेगा। बसने के लिए मकान की जरूरत होगी। साथ ही गुणा-भाग भी करना होगी की चांद पर पहुंचने से लेकर एक घर बनाकर वहां रहन-बसर करने में कितना खर्च आएगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मनी नाम की एक क्रेडिट ब्रोकर फर्म ने एक गाइड जारी कर चांद पर रहने के खर्चों का ब्यौरा पेश किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, नासा के वैज्ञानिकों की टीम साल 2024 में आर्टेमिस नामक मिशन के तहत चांद की सतह पर स्थाई निर्माण के लिए जगह तलाशने की तैयार में है। इसे देखते हुए ग्राहकों को उनके पसंदीदा उत्पाद खरीदने के लिए कर्ज की व्यवस्था करवाने वाली अमेरिका का मनी फर्म ने अध्ययन के बाद अनुमान लगाया है कि चांद की सतह पर बनने वाले घरों में रहने के लिए लोगों को 325,067 डॉलर (करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये) से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

विज्ञापन

पहला घर बनाने में अधिक होगा खर्च

क्रेडिट ब्रोकर फर्म के अनुसार चांद पर एक अनुकूल घर बनाने व इसमें रहने के लिए जरूरी संसाधन जैसे एयर सील, एयर-कॉन और हीटर, उल्का प्रूफ खिड़कियां, इन्सुलेशन और ऊर्जा के जैविक स्रोतों पर भारी खर्च बैठेगा। चंद्रमा पर बनने वाले घरों के लिए सामग्री धरती से ही भेजी जाएगी। यहां घर की मजबूती उस स्तर पर बनाने की जरूरत है, जिस स्तर पर भारी उद्योग की फैक्ट्रियां लगाई जाती हैं। घर के खिड़की-दरवाजे ऐसे होने चाहिए, जो अंतरिक्ष में तैरते उल्कापिंड की मार झेल सकें। साथ ही चौबीसों घंटे बिजली-पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। इस सब खर्चे को मिलाकर अनुमान लगाया गया है कि चांद पर पहला घर बनाने की कीमत में करीब 360 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हालांकि, दूसरा घर बनाने में 300 करोड़ रुपये तक का खर्च आ सकता है क्योंकि मजदूर व सामग्री पहले से ही चंद्रमा पर मौजूद होगी। 

इस गाइड में चांद पर सबसे अधिक मांग वाले स्थानों को संकलित किया गया है। इसमें सी ऑफ रेंस को सही पारिवारिक उपनगर माना जाता है। यह क्षेत्र उत्तर में बैठता है और सौर मंडल में सबसे बड़े प्रभाव वाले गड्ढों में से एक है। यह इलाका यहां का सबसे अच्छा मोहल्ला बन सकता है। इसे मेयर इंब्रीयम भी कहा जाता है। यह क्षेत्र 300 करोड़ साल पहले चंद्रमा के किसी ग्रह के टकराने से बना था। इसकी परिधि गोलाकार है। इसके इर्द-गिर्द पहाड़ हैं, जो इसे हिल स्टेशन की शक्ल देता हैं। हालांकि, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी केवल अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने पर केंद्रित है, जबकि अन्य कंपनियां भविष्य के लिए आगे देख रही हैं जब मनुष्य प्राकृतिक उपग्रह का उपनिवेश करेंगे।

बिजली पैदा करने में लगेगी 1.3 बिलियन डॉलर की लागत

टीम ने चंद्रमा पर एक घर की लागत की गणना करने के लिए विभिन्न कारकों का उपयोग किया। इसमें एक घर बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल, चंद्रमा के वातावरण पर निर्माण करने के लिए आवश्यक विशेष सामग्री, यात्रा करने के लिए आवश्यक अंतरिक्ष यात्री और परिवहन सामग्री की औसत लागत को शामिल किया गया है। इस अध्ययन के बाद तैयार की गई गाइड में बताया गया है कि चांद पर बिजली पैदा करने का सबसे कारगर तरीका एक छोटा परमाणु रिएक्टर है जिसकी लागत 1.3 बिलियन डॉलर है। वहीं वैकल्पिक रूप से 34 सौर पैनलों में निवेश करने से एक घर चलाने के लिए पर्याप्त बिजली पैदा होगी और इसकी तुलना में केवल 23,616 डॉलर की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed