{"_id":"62b61d8ae815fa7c9d15d036","slug":"issues-like-climate-and-health-were-discussed-in-the-meeting-of-commonwealth-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rwanda: राष्ट्रमंडल नेताओं की बैठक में जलवायु और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर हुई बातचीत, चुनौतियों से निपटने का किया वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Rwanda: राष्ट्रमंडल नेताओं की बैठक में जलवायु और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर हुई बातचीत, चुनौतियों से निपटने का किया वादा
Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, किगाली।
एजेंसी, किगाली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:00 AM IST
सार
उद्घाटन समारोह में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने कहा, इस बैठक में ब्रिटिश साम्राज्य से संबंध न रखने वाले नए सदस्यों के बारे में सोचना हमारी पसंद को व्यक्त करता है।
विज्ञापन
CHOGM2022
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजबान रवांडा के मानवाधिकार रिकॉर्ड और वहां शरण चाहने वालों को निर्वासित करने की ब्रिटिश नीति की आलोचना के बीच राष्ट्रमंडल नेताओं ने शुक्रवार को व्यापार से लेकर स्वास्थ्य और जलवायु तक के मुद्दों पर सहयोग की चर्चा की। राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं की बैठक में उष्णकटिबंधीय रोगों व कोविड के चलते गहराई अन्य चुनौतियों से निपटने का वादा भी किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल 2.5 अरब आबादी वाले 54 देशों का एक क्लब है जिसमें अधिकांश देश पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश रह चुके हैं। उद्घाटन समारोह में रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे ने कहा, इस बैठक में ब्रिटिश साम्राज्य से संबंध न रखने वाले नए सदस्यों के बारे में सोचना हमारी पसंद को व्यक्त करता है।
विज्ञापन
बता दें, टोगो और गैबॉन के राष्ट्रमंडल में अपेक्षित प्रवेश के साथ देशों की यह संख्या बढ़ जाएगी। दोनों देशों ने ब्रिटेन के साथ कोई औपनिवेशिक इतिहास नहीं होने के बावजूद समूह में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
भारत समेत पांच देशों ने भेजे राजनयिक
उद्घाटन समारोह में 29 राष्ट्राध्यक्षों-शासनाध्यक्षों ने भाग लिया। भारत समेत न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया व दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य सदस्य देशों ने मंत्रियों या राजनयिकों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजा। ब्रिटिश राजकुमार चार्ल्स अपनी 96 वर्षीय मां महारानी एलिजाबेथ का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जो राष्ट्रमंडल की प्रमुख हैं।