{"_id":"620ee8ae55a4791c7e7ba391","slug":"israeli-strawberry-wins-guinness-record-as-world-s-heaviest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: इस्राइल के किसान ने उगाई दुनिया की सबसे भारी स्ट्रॉबेरी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उपलब्धि: इस्राइल के किसान ने उगाई दुनिया की सबसे भारी स्ट्रॉबेरी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Fri, 18 Feb 2022 06:01 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, इस्राइल
एएनआई, इस्राइल
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Feb 2022 06:01 AM IST
सार
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना शामिल होने के बाद एरियल ने कहा कि उनको उम्मीद थी वह विजेता होंगे।
विज्ञापन
स्ट्रॉबेरी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल में एक अनोखा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। यहां एक किसान ने दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रॉबेरी उगाई है। इस्राइल के इस किसान का नाम चाही एरियल है इसने दुनिया का सबसे भारी स्ट्रॉबेरी उगाई है, स्टॉबेरी का वजन लगभग 289 ग्राम है।
विज्ञापन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार बेरी का वजन औसत वजन से लगभग पांच गुना ज्यादा था। आगे बताया कि स्ट्रॉबेरी 18 सेंटीमीटर लंबी और 34 सेंटीमीटर परिधि में थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना शामिल होने के बाद एरियल ने कहा कि उनको उम्मीद थी वह विजेता होंगे।
विज्ञापन
एरियल ने आगे बताया कि जब हमने सुना कि हमारा नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है तो यह एक अद्भुत एहसास था। मैं कार में उछल पड़ा और गीत गाने लगा। एरियल ने गर्व से लैपटॉप पर अपना प्रमाणपत्र दिखाते हुए कहा कि हम लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
रिकॉर्ड बुक की वेबसाइट के अनुसार, 2021 की शुरुआत में असामान्य रूप से ठंडे मौसम ने स्ट्रॉबेरी के पकने की प्रक्रिया को धीमा कर दिया, जिससे उसका वजन बढ़ना जारी रहा। पिछला रिकॉर्ड एक जापानी किसान के पास था, जिसने 2015 में अपने खेत में 250 ग्राम की स्ट्रॉबेरी को उगाया था।