फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli soldiers wounded in terrorist car-ramming attack in West Bank Israel Hamas War Updates

Israel: इस्राइली सैनिकों को कार से कुचलने की कोशिश, जवान समेत पांच घायल, कार्रवाई में मारा गया आतंकवादी

Sat, 30 Dec 2023 06:56 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 30 Dec 2023 06:56 AM IST
सार

इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि यह हमला यरूशलम के दक्षिण में माउंट हेब्रोन क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर हुआ। हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में आईडीएफ बलों ने आतंकवादी को मार गिराया।

विज्ञापन
Israeli soldiers wounded in terrorist car-ramming attack in West Bank Israel Hamas War Updates
car-ramming attack - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में शुक्रवार को एक आतंकवादी ने इस्राइली सेना के जवानों को कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। आईडीएफ ने हमले में चार नागरिकों के अलावा एक सैनिक के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्राइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि यह हमला यरूशलम के दक्षिण में माउंट हेब्रोन क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर हुआ। हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में आईडीएफ के बलों ने आतंकवादी को मार गिराया। वहीं, हमले में सड़क पर पैद जा रहा रहे चार नागरिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


भारत का उदार भाव फलस्तीनियों के लिए जीवनदायी : यूएन एजेंसी
गाजा के मध्य और दक्षिण में इस्राइली टैंकों और जंगी विमानों के कहर के बीच संयुक्त राष्ट्र की यूएनआरडब्ल्यूए एजेंसी ने भारत से फलस्तीनी शरणार्थियों को 25 लाख डॉलर की जीवनरक्षक सेवाएं जारी रखने के प्रति ‘उदार भाव’ दिखाने की उम्मीद जताई है। भारत की दूसरी किश्त एक दिन पूर्व ही यहां पहुंची। उधर, हजारों की संख्या में विस्थापित फलस्तीनी राफा में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मोसाद से जुड़े चार लोगों को ईरान में दी गई फांसी
ईरान ने इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी कर रहे 3 पुरुषों व 1 महिला को शुक्रवार को फांसी दे दी है। तीन पुरुष वफा हनारेह, अराम ओमारी व रहमान परहाजो हैं, जबकि महिला का नाम नासिम नमाजी है। सभी पर अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ने, भ्रष्टाचार करने व यहूदी शासन को सहयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह करोड़ डिजिटल फाइलों से खुला हमास की सुरंगों का रहस्य
इस्राइली रक्षा बल कोें 6.5 करोड़ डिजिटल फाइल और पांच लाख दस्तावेज मिले हैं, जिनमें हमास के आतंकियों की सुरंगों के रहस्य छिपे हैं। ये फाइलें लैपटॉप, फ्लैश ड्राइव, नोटबुक, मानचित्र, लेजर, बॉडीकैम आदि से मिली हैं। इन्हें सैन्य खुफिया इकाई ‘अमशत’ को सौंप दिया गया है। अमशत के कैप्टन एस. ने बताया, अब तक हाथ लगे दस्तावेजों में हमास के एक कमांडर के घर से मिला सुरंग शाफ्ट का नक्शा सबसे अहम साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed