{"_id":"64583b44f4a0e5631c043cd4","slug":"israeli-pm-netanyahu-warned-the-us-parliamentary-delegation-that-iran-alone-is-equal-to-50-north-korea-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Big News: नेतन्याहू ने अमेरिकी सांसदों को चेताया, अकेला ईरान 50 उत्तर कोरिया के बराबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Big News: नेतन्याहू ने अमेरिकी सांसदों को चेताया, अकेला ईरान 50 उत्तर कोरिया के बराबर
Mon, 08 May 2023 05:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 05:29 AM IST
सार
इस्राइली पीएम ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता व संभावित खतरे से भी अमेरिका को आगाह किया।
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी संसदीय प्रतिनिधिमंडल को सतर्क करते हुए कहा कि अकेला ईरान 50 उत्तर कोरिया के बराबर है।
नेतन्याहू ने एक सवाल के जवाब में कहा, ईरान मात्र वह पड़ोसी नहीं है, जो आपको परेशान करता है। वह तो इस्राइल को छोटा व अमेरिकी को बड़ा शैतान समझता है। इस्राइली पीएम ने ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता व संभावित खतरे से भी अमेरिका को आगाह किया। बाद में नेतन्याहू ने आईएसए विशेष अभियान मुख्यालय के दौरे के दौरान कहा कि आतंकी कहीं भी हों, इस्राइल उन्हें ढूंढ़ निकालेगा।
हमारा डीएनए बहुत मजबूत, हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं : धनखड़
किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक के लिए ब्रिटेन दौरे पर गए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ स्वदेश लौट आए हैं। भारत रवाना होने से पहले लंदन में भारतीय छात्रों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर वैश्विक दृष्टिकोण से स्थिति को देखें तो हमारा डीएनए इतना मजबूत है कि हमारी बुद्धि को कोई चुनौती नहीं दे सकता है। हम जहां भी जाते हैं अच्छा प्रदर्शन करते हैं। उपराष्ट्रपति ने छात्रों से कहा कि भारत को उनकी उपलब्धियों व प्रतिभा पर गर्व है। छात्रों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने देश के बारे में गलत विमर्श का विरोध करें।
रूस का दावा...यूक्रेन ने क्रीमिया पर किए 10 से अधिक ड्रोन हमले
रूस समर्थित एक अधिकारी ने दावा किया कि यूक्रेन ने रविवार सुबह क्रीमिया पर 10 से अधिक ड्रोन हमले किए। इनमें तीन हमले सेवस्तोपोल बंदरगाह पर किए गए, लेकिन वायु रक्षा प्रणाली ने इन्हें विफल कर दिया। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोझायेव ने कहा, किसी चीज का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
भारत के साथ आर्थिक साझेदारी समझौते की पहली वर्षगांठ पर जश्न मनाएगा यूएई
यूएई का वित्त मंत्रालय सोमवार को अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) के दौरान यूएई-भारत व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की पहली वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सीईपीए बियॉन्ड ट्रेड नामक इस कार्यक्रम में पिछले 12 महीनों में दोनों देशों के बीच पिछले वाणिज्यिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर समझौते से मिले सकारात्मक परिणामों पर प्रकाश डाला जाएगा।