{"_id":"66abff065bdce665560ad363","slug":"israeli-pm-netanyahu-and-us-president-biden-to-talk-on-phone-today-regarding-hamas-leader-haniya-assassination-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'ईरान के किसी भी हमले से इस्राइल की रक्षा करेगा अमेरिका', बाइडन ने कॉल कर नेतन्याहू से किया वादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'ईरान के किसी भी हमले से इस्राइल की रक्षा करेगा अमेरिका', बाइडन ने कॉल कर नेतन्याहू से किया वादा
Fri, 02 Aug 2024 09:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 09:05 AM IST
सार
इस्राइल की सरकार ने हालांकि अभी तक खुलकर ये स्वीकार नहीं किया है कि इस्माइल हानिया की हत्या के पीछे उसका हाथ है, लेकिन इस्राइल ने इनकार भी नहीं किया है। हानिया की मौत के बाद से ही इस्राइल को धमकियां मिल रही हैं। इससे गाजा में जारी संघर्ष के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का डर बढ़ गया है।
विज्ञापन
जो बाइडन, बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान बाइडन ने वादा किया कि अमेरिका, ईरान के किसी भी हमले से इस्राइल की रक्षा करेगा। गौरतलब है कि ईरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और ईरान ने इस्राइल को हमले की धमकी दी है। बाइडन के अलावा राष्ट्रपति पद की दावेदार कमला हैरिस ने भी बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।
विज्ञापन
हानिया की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका
हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया के साथ ही इस्राइल ने हाल ही में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर फौद शुक्र को भी बेरूत में ढेर कर दिया था। ऐसे में हिजबुल्ला भी इस्राइल पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस्राइल की सरकार ने हालांकि अभी तक खुलकर ये स्वीकार नहीं किया है कि इस्माइल हानिया की हत्या के पीछे उसका हाथ है, लेकिन इस्राइल ने इनकार भी नहीं किया है। हानिया की मौत के बाद से ही इस्राइल को धमकियां मिल रही हैं। इससे गाजा में जारी संघर्ष के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का डर बढ़ गया है।
विज्ञापन
आशंका है कि हानिया की मौत से इस्राइल और हमास के बीच चल रहीं संघर्ष विराम की कोशिशों को झटका लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी कि हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत का गाजा युद्धविराम समझौते के लिए चल रही बातचीत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हम अभी उसे लेकर अटकलें लगाने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
7 अक्तूबर के हमले के बाद शुरू हुआ खूनी संघर्ष
बता दें कि सात अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल पर हमास ने हमला किया, जिसके बाद अब तक का सबसे खूनी गाजा युद्ध छिड़ गया, जिसमें 1,195 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। सेना के अनुसार, इस दौरान उग्रवादियों ने 251 बंधकों को भी पकड़ लिया, जिनमें से 116 गाजा में हैं और 42 मारे गए हैं। वहीं इस्राइल के जवाबी हमले में अब तक गाजा में 38 हजार के करीब लोगों की जान जा चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हमास द्वारा संचालित क्षेत्र में अब तक इस्राइली हमले में करीब 38,000 लोग मारे गए हैं।