{"_id":"66f2d75cb503279e2a00344d","slug":"israeli-military-says-it-killed-a-top-commander-in-hezbollah-s-missile-and-rocket-unit-in-strike-on-beirut-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hezbollah: बेरूत हमले को लेकर इस्राइल का दावा, हिजबुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट का शीर्ष कमांडर ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hezbollah: बेरूत हमले को लेकर इस्राइल का दावा, हिजबुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट का शीर्ष कमांडर ढेर
Tue, 24 Sep 2024 08:44 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:44 PM IST
सार
Israel-Hezbollah: इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट इकाई के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत पर हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट इकाई के एक शीर्ष कमांडर को मार गिराया है। द टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार बेरूत के दहियाह उपनगर में हुए हमले का लक्ष्य हिजबुल्ला के रॉकेट और मिसाइल डिवीजन का प्रमुख इब्राहिम कुबैसी था। इस्राइल रक्षा बलों ने कहा कि हमले में इब्राहिम कुबैसी अन्य शीर्ष कमांडरों के साथ मारा गया।
1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ था कुबैसी
आईडीएफ के अनुसार, इब्राहिम कुबैसी ने हिजबुल्ला की कई रॉकेट और मिसाइल इकाइयों की कमान संभाली थी, जिसमें इसकी सटीक-निर्देशित मिसाइल इकाई भी शामिल थी। सेना ने बताया कि इब्राहिम कुबैसी 1980 के दशक में हिजबुल्ला में शामिल हुआ था और उसने कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाए निभाई थीं, जिसमें हिजबुल्ला के संचालन प्रभाग में एक वरिष्ठ पद और बद्र क्षेत्रीय प्रभाग का प्रमुख शामिल था।
हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर दागे 100 रॉकेट
बता दें कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच सीमा पार लड़ाई मंगलवार को भी जारी रही, जिसमें लेबनान की राजधानी बेरूत में इस्राइली हवाई हमला भी शामिल है। क्योंकि हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर 100 से अधिक रॉकेट दागे, जिससे हाइफा, सफेद, नाजरेथ और योकनेआम के साथ-साथ गैलिली में भी सायरन बजने लगे।
विज्ञापन
इस्राइल ने आज 300 ठिकानों पर किए हमले
इस्राइली सेना के मुताबिक उसने आज लेबनान में करीब 300 ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पहले आईडीएफ ने सोमवार को कहा था कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों के खिलाफ बड़े हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इस्राइली अधिकारियों ने लेबनान के लोगों को चेतावनी दी है कि वे उन घरों से तुरंत दूर हो जाएं, जो हिजबुल्ला के लड़ाकों की तरफ से हथियारों को जमा करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन