फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli military body announces new rules for foreigners in West Bank

Israel: वेस्ट बैंक आने वाले विदेशियों पर इस्राइल ने लादे नए नियम, देनी होगी फलस्तीनी से प्रेम होने की जानकारी

Tue, 06 Sep 2022 03:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, येरूशलम।
एजेंसी, येरूशलम। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 06 Sep 2022 03:12 AM IST
सार

फलस्तीन के असैन्य मामलों के प्रभारी निकाय ‘सीओजीएटी’ ने कई उन विवादास्पद पाबंदियों को वापस लिया है जो पिछले वर्ष प्रकाशित नियमों के मसौदों में सामने आई थीं। नब्बे पेजों वाले इन दस्तावेजों में नाममात्र के बदलाव किए गए हैं। अमेरिकी राजदूत टॉम निड्स ने इन नियमों पर चिंता जताई है।

विज्ञापन
Israeli military body announces new rules for foreigners in West Bank
इस्राइल का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली सेना की एक इकाई ने फलस्तीन के वेस्ट बैंक आने के इच्छुक दूसरे देश के लोगों के लिए नियमों तथा प्रतिबंधों की एक सूची जारी की है। नए नियमों में एक नियम यह भी है कि स्थानीय फलस्तीनी नागरिक के साथ प्रेम संबंध होने पर इसकी सूचना इस्राइल के अधिकारियों को देनी होगी।

विज्ञापन

 
फलस्तीन के असैन्य मामलों के प्रभारी निकाय ‘सीओजीएटी’ ने कई उन विवादास्पद पाबंदियों को वापस लिया है जो पिछले वर्ष प्रकाशित नियमों के मसौदों में सामने आई थीं। नब्बे पेजों वाले इन दस्तावेजों में नाममात्र के बदलाव किए गए हैं। अमेरिकी राजदूत टॉम निड्स ने इन नियमों पर चिंता जताई है। इस्राइली मानवाधिकार संगठन की कार्यकारी निदेशक जेसिका मॉनटेल ने कहा कि इस्राइली सेना फलस्तीनियों को बाहरी दुनिया से अलग-थलग करने के लिए ये प्रतिबंध लगा रही है। मॉनटेल ने इन नियमों को अदालत में चुनौती भी दी है।
विज्ञापन


आलोचनाओं पर आपत्तिजनक बातें हटाईं
मानवाधिकार संगठन की कार्यकारी निदेशक जेसिका मॉनटेल ने कहा, "आलोचनाएं होने पर इस्राइली सेना ने कई आपत्तिजनक बातों को इन दस्तावेजों से हटा दिया है। लेकिन इसकी मूलभूत प्रकृति आक्रामक और हानिकारक है। मॉनटेल ने अदालत में इन नियमों को चुनौती दी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल से आने वालों पर नियम लागू नहीं
इन नियमों के दायरे में फलस्तीनियों से विवाह करने वाले, वेस्ट बैंक में काम करने के लिए आने वालों, पढ़ने या पढ़ाने के लिए आने वालों को लाया गया है। ये नियम इस्राइल आने वाले लोगों या वेस्ट बैंक में बसी 130 से अधिक यहूदी बस्तियों में आने वालों लोगों पर लागू नहीं होते।


इस्राइली बलों ने संघर्ष में 19 वर्षीय युवक को मार डाला : फलस्तीन
फलस्तीनी अधिकारियों ने कहा है कि इस्राइली बलों ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में एक 19 वर्षीय युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। यह कार्रवाई सोमवार तड़के इस्राइली छापों के दौरान हुई थी। ताहिर जकारनेह नामक युवक को वेस्ट बैंक शहर जेनिन के पास सिर, पैर और जांघों में गोली मारी गई। यह क्षेत्री इस्राइली शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष का गढ़ है जिस पर कई माह से इस्राइल की निगाहें लगी हैं। इस्राइली सेना ने पिछली रात वेस्ट बैंक छापेमारी में 17 फलस्तीनियों की गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed