Israel: इस्राइली सेना ने अल-अक्सा मस्जिद के पास फिलिस्तीनी नमाजियों पर फिर किया हमला, दोनों देशों के बीच तनाव
इस्राइली सेना ने इस सप्ताह में कई बार अल अक्सा मस्जिद पर हमला किया है। रमजान की नमाज के लिए इकट्ठे हुए फिलिस्तीनियों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। वहीं, मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ भी की। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सेना लगातार फिलिस्तीनी नमाजियों को अपना शिकार बना रही है। गुरुवार रात को किए गए हमले के बाद शुक्रवार को फिर से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, फिलिस्तीनी नमाजियों का एक समूह अल-अक्सा मस्जिद में रमजान के तीसरे शुक्रवार को सुबह की नमाज अदा करना चाहता था। लेकिन सेना के मस्जिद में घुसने से भगदड़ मच गई।
बता दें, इस्राइली सेना ने इस सप्ताह में कई बार अल अक्सा मस्जिद पर हमला किया है। रमजान की नमाज के लिए इकट्ठे हुए फिलिस्तीनियों पर ग्रेनेड से हमला किया गया। वहीं, मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ भी की। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में दिख रहा है कि इस्राइल पुलिस के जवान फिलिस्तीनियों को पीट रहे हैं। पुलिस की इस हरकत के बाद गाजा पट्टी से इस्राइल की तरफ राकेट दागे गए हैं। इस्राइल ने भी इस हमले का जवाब दिया है। उसने हमास के अड्डों पर हवाई हमले किए हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल है।
आपको बता दें, कि ये विवादित पवित्र परिसर इस्लाम में तीसरी सबसे पवित्र मस्जिद है, जबकि इसे यहूदी धर्म में भी सबसे पवित्र स्थल का दर्जा प्राप्त है, जिसे टेंपल माउंट के नाम से जाना जाता है। अतीत में इस्राइल और गाजा के हमास शासकों के बीच अल अक्सा मस्जिद विवाद की वजह से घातक युद्ध हो चुके हैं।