{"_id":"6016d6c5d1aecd08dc2dde9e","slug":"israeli-army-shoots-alleged-palestinian-attacker-in-west-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक में कथित फलस्तीनी हमलावर को गोली से उड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्राइली सेना ने वेस्ट बैंक में कथित फलस्तीनी हमलावर को गोली से उड़ाया
Sun, 31 Jan 2021 09:42 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इस्राइल के एक सैनिक ने वेस्ट बैंक में एक कथित फिलीस्तीनी हमलावर को गोली से उड़ा दिया। सेना ने एक बयान में कहा कि एक सशस्त्र हमलावर जिसके पास तीन चाकू थे, ने बेथलेहम के दक्षिण में वेस्ट बैंक जंक्शन पर सैनिकों पर हमला करने की कोशिश की। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेना ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति राजमार्ग पर चलता हुआ दिखाई देता है। वह अपने कपड़ों से कुछ निकालता दिखाई देता है और फिर एक सैनिक की ओर दौड़ता दिखता है।
विज्ञापन
इसके बाद सैनिक अपने हथियार से गोलियां चलाता है और वह व्यक्ति वहीं गिर पड़ता है। सेना ने कथित हथियार की एक तस्वीर साझा की है।