फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli airstrike in southern Lebanon updates many people kills Middle East despite ceasefire

Conflict: दक्षिण लेबनान में इस्राइली हवाई हमला, चार की मौत; सीजफायर के बाद भी पश्चिम एशिया में अशांति बरकरार

Sun, 02 Nov 2025 11:38 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 11:38 PM IST
सार

दक्षिण लेबनान के नबातिये जिले के कफरसिर कस्बे में इस्राइल के हवाई हमले में चार लोगों की मौत और तीन घायल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर में ‘गाइडेड मिसाइल’ से कार को निशाना बनाया गया। यह हमला तब हुआ जब लेबनानी राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने शांति वार्ता का प्रस्ताव रखते हुए इस्राइल पर हमले बढ़ाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Israeli airstrike in southern Lebanon updates many people kills Middle East despite ceasefire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच दो साल से चल रहे भयावह हिंसक संघर्ष के बाद सीजफायर हुआ। हालांकि उसके बाद भी पश्चिम एशिया में आज भी अशांति बरकरार है। कारण है कि प्रतिदिन गोलीबारी की खबरें आ रही हैं। इसी बीच दक्षिण लेबनान के नबातिये जिले के कफरसिर कस्बे में शनिवार को इस्राइल के हवाई हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हमला स्थानीय समय दोपहर करीब 2:15 बजे, जब एक 'गाइडेड मिसाइल' ने एक कार को निशाना बनाया। इस धमाके से आसपास के इलाके में भारी नुकसान हुआ और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने एक दिन पहले ही इस्राइल पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया था। आउन ने कहा था कि इस्राइल उनकी स्थायी शांति वार्ता की पेशकश का जवाब हमलों से दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: कभी अल-शरा के सिर पर अमेरिका ने रखा था एक करोड़ डॉलर का इनाम, अब व्हाइट हाउस में ट्रंप करेंगे मेजबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल के निशाने पर लेबनान क्यों?
बता दें कि इस्राइल और हमास के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद 2023 में हिजबुल्लाह ने गाजा में जारी संघर्ष के दौरान हमास के समर्थन में इस्राइल पर हमले शुरू किए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच झड़पें बढ़ीं। नवंबर 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में एक सीजफायर (युद्धविराम) हुआ, लेकिन अभी भी पश्चिम एशिया में अशांति बरकरार है। 

आम नागरिकों की मौतें
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, युद्धविराम लागू होने के बाद से इस्राइली हमलों में लेबनान के कम से कम 111 नागरिक मारे जा चुके हैं। इनमें पत्रकार और राहतकर्मी भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टस बताती है कि इस्राइली सेना अभी भी दक्षिण लेबनान के कम से कम पांच इलाकों में मौजूद है और लगभग रोज हवाई हमले कर रही है, जिन्हें वह 'हिजबुल्लाह ठिकानों' पर कार्रवाई बताती है।



दूसरी ओर, राष्ट्रपति आउन ने हाल ही में कहा कि उनकी वार्ता की पहल का मकसद इस्राइली कब्जा खत्म करना है। उन्होंने लेबनान की शांति के लिए बातचीत की इच्छा दोहराई। इस्राइल का कहना है कि लेबनान हिजबुल्लाह को रोकने में नाकाम रहा है, जबकि हिज़बुल्लाह ने हथियार डालने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine: ओडेसा में रूस का ड्रोन हमला, दो की मौत; यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में रूसी बंदरगाह पर लगी आग

इस्राइली सेना का हस्तक्षेप और झड़प 
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले ही इस्राइली सैनिकों ने सीमा के पास ब्लिदा कस्बे में छापा मारा था, जिसमें नगर पालिका कर्मचारी इब्राहिम सलामेह की मौत हो गई थी। इस्राइली सेना ने दावा किया कि यह हिजबुल्लाह ढांचे को नष्ट करने की कार्रवाई थी, लेकिन उसने कोई सबूत पेश नहीं किया। राष्ट्रपति आउन ने इसके बाद लेबनानी सेना को निर्देश दिया कि अगर इस्राइल फिर से सीमा पार करे, तो सख्त जवाब दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed