{"_id":"6588f2edad25370f33066a46","slug":"israel-war-gaza-hamas-tunnel-bodies-of-hostages-found-idf-cideo-claim-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza: 'हमास की सुरंग में पांच बंधकों के शव बरामद'; गाजा में कार्रवाई के दौरान IDF ने दिखाया बर्बरता का वीडियो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza: 'हमास की सुरंग में पांच बंधकों के शव बरामद'; गाजा में कार्रवाई के दौरान IDF ने दिखाया बर्बरता का वीडियो
Mon, 25 Dec 2023 08:42 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:42 AM IST
सार
इस्राइल और हमास का हिंसक संघर्ष बीते ढाई महीने से अधिक समय से जारी है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के जवान आतंकी संगठन- हमास के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं। इसी बीच एक सुरंग में पांच बंधकों के शव बरामद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
IDF ने गाजा में हमास के इसी सुरंग से बंधकों के पांच शव बरामद करने का दावा किया (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और हमास के हिंसक संघर्ष में बीते ढाई महीने से अधिक समय में 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच इस्राइली सेना (IDF) की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि गाजा पट्टी पर बने हमास की सुरंग से पांच शव बरामद किए गए हैं।
शवों को लेकर इस्राइल लौटी IDF
रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि हमास के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खुफिया कार्रवाई के दौरान आईडीएफ के सैनिकों ने पांच बंधकों के शव बरामद किए। आईडीएफ का दावा है कि सात अक्तूबर के आतंकी हमले के दौरान इन लोगों को बंधक बनाया गया था। आईडीएफ शवों को इस्राइल लेकर वापस आ गई है।
इस्राइली सेना ने रविवार को जारी बयान में कहा, रविवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर तीन और शवों का पता लगाया गया। इसके दो सप्ताह पहले एक अलग क्षेत्र से दो अन्य शव बरामद किए गए थे। इस्राइली सेना ने गाजा शहर में हमास सुरंग नेटवर्क को दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर पोस्ट कर पूरे मामले की जानकारी दी।
इस्राइली सेना ने मृतकों की पहचान भी बताई
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, हमास के हमले में मारे गए 36 वर्षीय इस्रायली सैनिक ज़िव दादो और 27 वर्षीय एडेन ज़कारिया के शव बरामद किए गए थे। दोनों दक्षिणी इस्राइल में एक संगीत समारोह में भाग लेने गए थे। बाकी तीन मृतकों की पहचान सार्जेंट रॉन शर्मन, सीपीएल निक बेइज़र और एलिया टोलेडानो के रूप में हुई है।
तीन सैनिकों को सम्मान के साथ दफनाएगा IDF
आईडीएफ की तरफ से जारी वीडियो फुटेज में इस्राइली सैनिक मृतकों को श्रद्धांजलि देते दिख रहे हैं। वीडियो में एक सैनिक कहता दिख रहा है कि तीन शहीद सैनिकों के शव आज बरामद किए गए हैं। अपने लोगों को इस्राइल की भूमि में उचित तरीके से दफनाना हमारा सर्वोच्च मूल्य है।

हमास की सुरंगों का नेटवर्कIn a centralized intelligence effort, IDF troops located and recovered the bodies of 5 hostages—abducted during the October 7 Massacre—and brought them back to Israel:
विज्ञापन विज्ञापन
🕯️WO Ziv Dado
🕯️SGT Ron Sherman
🕯️CPL Nik Beizer
🕯️Eden Zacharia
🕯️Elia Toledano
May their memory be a… pic.twitter.com/tq1UlLo8Z2 — Israel Defense Forces (@IDF) December 24, 2023