फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Took iron from Hamas for two months now man accused fighting in guise of soldier and stealing weapons

Israel: दो महीने तक हमास से लिया लोहा, अब शख्स पर लगा सैनिक के भेष में लड़ने और हथियार चुराने का आरोप

Tue, 02 Jan 2024 07:16 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलेम Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 07:16 AM IST
सार

इस्राइली मीडिया ने कहा कि उन्होंने गाजा में लड़ते हुए समय बिताया। इतना ही नहीं, मैदान में सैनिकों से मुलाकात के दौरान वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बगल में एक तस्वीर में भी दिखाई दिए।

विज्ञापन
Israel Took iron from Hamas for two months now man accused fighting in guise of soldier and stealing weapons
एक्शन में इस्राइली सेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल में एक युवक जिसने कभी सेना में सेवा नहीं दी थी, उस पर एक सैनिक के भेष में लड़ने का आरोप लगा है, इतना ही नहीं  हथियार चुराने के मामले में भी शख्स को आरोपित बनाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को दायर एक अभियोग के अनुसार, 35 वर्षीय रोई यिफ्राच ने हमास के 7 अक्तूबर के हमले के बाद अराजक स्थिति का फायदा उठाकर युद्ध अभियानों में शामिल हो गया और हथियारों, युद्ध सामग्री और संवेदनशील संचार उपकरणों सहित बड़ी मात्रा में सैन्य गियर चुरा लिया।
विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू के साथ तस्वीर में भी दिखे यिफ्राच
इस्राइली मीडिया ने कहा कि उन्होंने गाजा में लड़ते हुए समय बिताया। इतना ही नहीं, मैदान में सैनिकों से मुलाकात के दौरान वह प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बगल में एक तस्वीर में भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोग में कहा गया है कि यिफ्राच 7 अक्तूबर को दक्षिणी इस्राइल गया और खुद को विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाइयों के एक लड़ाकू सैनिक, एक बम के विशेषज्ञ और शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा के सदस्य के रूप में प्रस्तुत किया।

क्या कहते हैं यिफ्राच के वकील
बता दें कि पुलिस ने 17 दिसंबर को यिफ्राच को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार, ग्रेनेड, मैगजीन, वॉकी-टॉकी, एक ड्रोन, वर्दी और अन्य सैन्य उपकरण बरामद किए। यिफ्राच के वकील ईटन सबाग ने बताया कि यिफ्राच एक प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता संगठन के साथ एक सहायक चिकित्सक के रूप में मदद करने के लिए दक्षिण में गया और दो महीने से अधिक समय तक इस्राइल की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ा।


वकील सबाग ने आगे कहा कि वह लोगों की मदद कर रहे थे और आग में घिरे लोगों को बचाने में जुटे थे। साथ ही आतंकवादियों से भी लड़ रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने हथियार चोरी के मामले में एक पुलिस अधिकारी समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed