फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: The infection started increasing again, PM Bennett warned that those over 60 are at six times the risk

इस्राइल में तीसरी लहर: प्रधानमंत्री बेनेट ने चेताया-60 से ज्यादा उम्र वालों को छह गुना खतरा

Thu, 05 Aug 2021 09:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 Aug 2021 09:08 PM IST
सार

इस्राइल के पीएम नफ्ताली बेनेट ने अपने ऑडियो संदेश में कहा है कि जो बुजुर्ग अगले कुछ सप्ताह में तीसरा बूस्टर डोज नहीं लगवाएंगे उन्हें कोरोना संक्रमण का छह गुना खतरा होगा। 

विज्ञापन
Israel: The infection started increasing again, PM Bennett warned that those over 60 are at six times the risk
डेल्टा वेरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए पीएम नफ्ताली बेनेट ने चेताया है कि देश के 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को खतरा है। वे तत्काल कोरोना वैक्सीन का तीसरा बूस्टर डोज लगवाएं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बेनेट ने अपने ऑडियो संदेश में कहा है कि जो भी नागरिक 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के हैं, वे अगले तीन से छह सप्ताह में अपना तीसरा बूस्टर डोज लगवा लें, अन्यथा वे कोरोना वायरस के गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। जब तक उन्हें टीका नहीं लगे तब तक ऐसे लोगों को अत्यंत सावधानी बरतना चाहिए। वे घरों से बाहर न निकले व भीड़ भरे स्थानों पर न जाएं। अपने बच्चों को मास्क लगाकर ही बाहर भेजें। 
विज्ञापन


बता दें, इस्राइल तीसरी लहर का सामना कर रहा है। बुधवार को 3430 नए संक्रमित मिले। इस्राइली स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से 250 को गंभीर खतरा है। दो सप्ताह पहले तक रोजाना नए संक्रमितों की संख्या 62 थी। हालांकि मंत्रालय का कहना है कि पिछली लहर के मुकाबले फिर भी यह संक्रमण दर कम है। इसकी वजह देश में तेजी से टीकाकरण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण बढ़ने के कारण इस्राइली सरकार ने देश में प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है। अब अमेरिका, इटली और फ्रांस से आने वालों को क्वारंटाइन किया जाएगा, भले ही उन्हें टीका लग चुका हो। हालांकि सरकार अभी सख्त लॉकडाउन से बचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed