फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel: Tel Aviv streets targeted by drones; one killed and 10 injured in explosion

इस्राइल: तेल अवीव की सड़कों को ड्रोन से बनाया गया निशाना; विस्फोट में एक की मौत और 10 घायल, सेना ने बढ़ाई गश्त

Fri, 19 Jul 2024 11:39 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 19 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

तेल अवीव में शुक्रवार सुबह-सुबह एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Israel: Tel Aviv streets targeted by drones; one killed and 10 injured in explosion
मिसाइल प्रतीकात्मक - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

तेल अवीव में शुक्रवार सुबह-सुबह एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट से कम से कम 10 लोग घायल हो गए। साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं इस्राइली सेना विस्फोट की समीक्षा कर रही है। साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई है। इस्राइल को अब ड्रोन से निशाना बनाया जाने लगा है।
विज्ञापन


इस्राइल में मध्य तेल अवीव की सड़कों पर सुबह-सुबह एक विस्फोट ने अफरा-तफरी मचा दी। दरअसल पिछले नौ महीनों से हमास और इस्राइल के बीच युद्ध चल रहा है। इस दौरान हूतियों ने हमास के साथ सहानुभूति दिखाते हुए बार-बार ड्रोन ओर मिसाइल इस्राइल पर दागी हैं। लेकिन फिर सभी को या तो इस्राइल या क्षेत्र में तैनात पश्चिमी सहयोगियों द्वारा रोक दिया गया था। बता दें कि दोनों ने अब तक हूतियों पर कोई हमला नहीं किया है, बल्कि इसके सहयोगियों को आगे बढ़ने का मौका दिया। क्योंकि वह गाजा में युद्ध और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के साथ चल रही लड़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हुए विस्फोट से दस लोग बुरी तरह घायल हो गए, वहीं एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का इलाज जारी है, हमले में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। इस विस्फोट के बाद से ही इस्राइली सेना अलर्ट मोड पर है। वे विस्फोट की समीक्षा कर रहे हैं। इस घटना के बाद से ही हवाई गश्त भी बढ़ा दी गई है। जिसकी प्रारंभिक जांच में अब तक यह सामने आया है कि यह हवाई लक्ष्य के कारण हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों ने ली हमले की जिम्मेदारी
यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल की सड़कों पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed