{"_id":"6999319003f345708a0c5ebc","slug":"israel-strikes-lebanon-bekaa-valley-airstrike-sidon-refugee-camp-death-toll-increase-in-conflict-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Strikes Lebanon: लेबनान में इस्राइली हमलों से 12 की मौत, बच्चों समेत 24 घायल; क्षेत्रीय तनाव और गहराया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Strikes Lebanon: लेबनान में इस्राइली हमलों से 12 की मौत, बच्चों समेत 24 घायल; क्षेत्रीय तनाव और गहराया
Sat, 21 Feb 2026 09:46 AM IST
हिमांशु चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Sat, 21 Feb 2026 09:46 AM IST
सार
लेबनान की बेका घाटी में इस्राइली हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। सैदा के फलस्तीनी शरणार्थी शिविर में भी दो लोग मारे गए। इस्राइल ने हिजबुल्लाह और हमास के ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। हमास ने आरोपों को खारिज किया।
विज्ञापन
इस्राइली एयर स्ट्राइक (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। लेबनान के पूर्वी बेका घाटी में इस्राइल के हवाई हमलों में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। उसी दिन सैदा शहर के एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर हुए अलग हमले में दो और लोगों की जान गई। इन घटनाओं से क्षेत्र में हालात और संवेदनशील हो गए हैं।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को बेका घाटी में कई ठिकानों पर हवाई हमले हुए। स्थानीय टीवी फुटेज में एक बहुमंजिला इमारत को निशाना बनते दिखाया गया। हमले के बाद इमारत में आग लग गई और राहत टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश करती रहीं। इस्राइली सेना ने दावा किया कि उसने हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर को निशाना बनाया। हिजबुल्लाह की ओर से तुरंत कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।
ये भी पढ़ें- US Tariff: 'हमारी बात नहीं सुनी, ऐसे फैसले की नहीं थी उम्मीद', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ट्रंप की प्रेस वार्ता
विज्ञापन
सैदा में शरणार्थी शिविर पर हमला
दिन में पहले सैदा के ऐन अल-हिलवेह फलस्तीनी शरणार्थी शिविर पर भी हमला हुआ। इस्राइल ने कहा कि उसने हमास के कमांड सेंटर को निशाना बनाया। हमास ने दो सदस्यों की मौत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कमांड सेंटर पर हमले का दावा कमजोर बहाना है। संगठन ने कहा कि जिस इमारत को निशाना बनाया गया वह विभिन्न फलस्तीनी गुटों की संयुक्त सुरक्षा इकाई की थी।
संघर्ष की पृष्ठभूमि
अक्तूबर 2023 में हमास के नेतृत्व में इस्राइल पर हुए हमले के बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ। इसके समर्थन में हिजबुल्लाह ने लेबनान से इस्राइल पर रॉकेट दागे। जवाब में इस्राइल ने हवाई हमले और गोलाबारी की। सितंबर 2024 में यह टकराव व्यापक युद्ध में बदल गया। दो महीने बाद अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम हुआ, लेकिन पूरी तरह शांति बहाल नहीं हो सकी। तब से इस्राइल लेबनान में नियमित हमले करता रहा है।
बढ़ता क्षेत्रीय तनाव
शुक्रवार के हमलों में मौतों की संख्या असामान्य रूप से अधिक रही। यह उस समय हुआ है जब अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत विफल होती है तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है। ईरान हिजबुल्लाह और हमास का समर्थक माना जाता है। लेबनान में आशंका है कि यदि इस्राइल और ईरान के बीच नया संघर्ष छिड़ता है तो देश फिर से बड़े युद्ध में खिंच सकता है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन