फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel strikes hits south Beirut in Lebanon after military evacuation order news in hindi

Lebanon: इस्राइली सेना ने हफ्तों में पहली बार दक्षिण बेरूत को बनाया निशाना, क्षेत्र खाली करने की दी थी चेतावनी

Wed, 16 Oct 2024 12:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरूत Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 16 Oct 2024 12:23 PM IST
सार

पहले हमले के बाद हैरेट रीक में इमारतों से काला धुंआ निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद इस्राइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा। इसके कुछ ही क्षण बाद दूसरा हमला हुआ। 

विज्ञापन
Israel strikes hits south Beirut in Lebanon after military evacuation order news in hindi
बेरूत में इस्राइली सेना का हमला जारी - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच जारी संघर्ष में अब हिजबुल्ला भी शामिल हो गया। यह संघर्ष अब गाजा तक सीमित नहीं रहा, यह ईरान और लेबनान तक फैल चुका है। बुधवार को इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हमले किए। यह हमला सेना द्वारा वहां के निवासियों को बेरूत छोड़ने की चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद किया गया। पहले हमले के बाद हैरेट रीक में इमारतों से काला धुंआ निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद इस्राइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा। इसके कुछ ही क्षण बाद दूसरा हमला हुआ। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने हमले से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरबी में एक पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा, आप हिजबुल्ला से संबंधित सुविधाओं और हितों के निकट रह रहे हैं। आईडीएफ भविष्य में इसके खिलाफ काम करेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इस्राइली सेना बेरूत में लगातार हमले कर रहे हैं। पिछले महीने लेबनान में इस्राइल द्वारा हमले बढ़ाने के बाद से 1,356 लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या और अधिक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


लेबनान में इस्राइली सेना का हमला जारी
हाल ही में  हिजुबल्ला ने इस्राइली नागरिकों से इस्राइली सेना के ठिकानों से दूर रहने की सलाह दी थी, जिसके बाद इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला जारी रखते हुए लेबनानी नागरिकों को दक्षिणी क्षेत्र में अपने घरों की तरफ न लौटने की चेतावनी दी थी। इस हमले के कारण लेबनान के लाखों लोग अपने घरों को छोड़कर विस्थापित जीवन जी रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को इस्राइल ने हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमला कर उसके दो कमांडर्स को ढेर कर दिया। इस्राइल ने लेबनान में अपने मिसाइल हमलों में बेरूत के दाहिया में हिजबुल्ला के कई हथियार डिपो भी तबाह कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed