{"_id":"5c065e7ebdec2241bd3dc82c","slug":"israel-started-campaign-to-destroy-infiltration-tunnels-of-hizbullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल्ला की घुसपैठ सुरंगों को नष्ट करने के लिए इजराइल ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिजबुल्ला की घुसपैठ सुरंगों को नष्ट करने के लिए इजराइल ने शुरू किया अभियान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Dec 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजराइल की सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने लेबनान से उसके इलाके में घुसपैठ के लिए बिछाई गई हिजबुल्ला की सुरंगों की पहचान की है और उन्हें नष्ट करने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
इजराइली सेना के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि ‘हमले के लिए बनाई गई सुरंगें’ अभी चालू हालत में नहीं हैं। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितनी सुरंगों को खोजा गया है और उन्हें कैसे नष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
कॉनरिकस ने कहा कि सभी अभियानों को इजराइली क्षेत्र में अंजाम दिया जाएगा, हालांकि इससे हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़ने की संभावना है। इजराइल ने इस शिया आतंकी समूह से 2006 में युद्ध लड़ा था। सेना ने इन सुरंगों को ध्वस्त करने या उन्हें भरने के लिये विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
कॉनरिकस ने पत्रकारों को बताया, ‘हमने आतंकी संगठन हिजबुल्ला द्वारा लेबनान से इजराइल की तरफ बनाई गई सुरंगों को पता लगाने और इन सुरंगों को नाकाम बनाने के लिये नार्दर्न शील्ड अभियान शुरू किया है।’
इस अभियान की घोषणा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की सोमवार रात अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से हुई मुलाकात के बाद की गई। इजराइल का मुख्य दुश्मन ईरान हिजबुल्ला की मदद करता है।