फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel September Knesset election 2019 No party got majority expected to contest for third time

इस्राइल चुनाव: फिर किसी भी पार्टी को नहीं मिला बहुमत, एक साल में तीसरी बार चुनाव के आसार

Fri, 20 Sep 2019 10:21 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, तेल अवीब
वर्ल्ड डेस्क, तेल अवीब Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 20 Sep 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
Israel September Knesset election 2019 No party got majority expected to contest for third time
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : सोशल मीडिया
इस्राइल में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल सका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को 31 सीटें तो विपक्षी दल के नेता बैनी गैंट्ज की मध्यमार्गी पार्टी ब्लू एंड व्हाइट को 33 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन


इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज के साथ गठबंधन सरकार बनाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को उनसे बात की थी। नेतन्याहू ने तीसरे चुनाव की संभावना को टालने के लिए ऐसा किया है जहां दूसरी बार हुए मतदान में स्पष्ट रूप से किसी को बहुमत नहीं मिला है।
विज्ञापन


देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 95 प्रतिशत मतगणना गुरुवार तक हुई जिसमें गैंट्ज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को इस्राइल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं। नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को 31 सीटें मिली हैं। इस्राइल में सरकार बनाने के लिए 61 सीटें चाहिए। दोनों पार्टियां अपने गठबंधनों के साथ भी 64 के आंकड़े तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेंजामिन नेतन्याहू: जानिए इस्राइली सेना के कमांडो से प्रधानमंत्री बनने की पूरी कहानी

नेतन्याहू ने कहा कि चुनाव में मैंने एक दक्षिणपंथी सरकार के गठन का आह्वान किया था, लेकिन दुख की बात है कि चुनाव परिणाम दिखाते हैं कि यह संभव नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए संकेत दिया कि इस्राइल वासियों ने किसी भी एक गुट को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया।

नेतन्याहू के हवाले से यरूशलम पोस्ट ने लिखा कि अब कोई और विकल्प नहीं है और केवल एक व्यापक गठबंधन सरकार बन सकती है। नेतन्याहू ने 60 वर्षीय गैंट्ज से प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द मिलने को कहा।


यह भी पढ़ें: इस्राइली चुनाव में नेतन्याहू के साथ छाए पीएम मोदी, जानिए यहां कैसे होते हैं चुनाव

बता दें कि सबसे पहले अप्रैल में चुनाव हुआ था जिसमें सरकार बनाने के लिए कोई गठजोड़ नहीं बना पाने के बाद 69 वर्षीय नेतन्याहू ने दूसरे चुनाव की घोषणा की थी।

गैंट्ज ने कहा- मैं बनूंगा प्रधानमंत्री
इस्राइल में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज ने गुरुवार को कहा कि उन्हें देश की वृहद एकता सरकार का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed