फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Secret Agency Mossad likely behind bomb attacks on firms linked to Pakistan nuclear programme claims report news and updates

इस्राइल: पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में मदद करने वाली कंपनियों पर मोसाद ने किए थे हमले, रिपोर्ट में दावा

Tue, 04 Jan 2022 07:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 04 Jan 2022 07:30 PM IST
सार

एनजेडजेड के मुताबिक, पाकिस्तान और ईरान ने 1980 के दशक में परमाणु हथियार विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम किया जिसमें जर्मन और स्विस कंपनियों ने उनके परमाणु कार्यक्रम में सहायता की।

विज्ञापन
Israel Secret Agency Mossad likely behind bomb attacks on firms linked to Pakistan nuclear programme claims report news and updates
मोसाद : इस्राइल की खुफिया एजेंसी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने 1980 के दशक में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में मदद करने वाली कंपनियों पर कई हमले किए थे। यह दावे किए गए हैं स्विट्जरलैंड के एक अखबार की रिपोर्ट में। इसमें कहा गया है कि मोसाद ने पाकिस्तान को परमाणु संपन्न बनाने में सहयोग कर रहीं जर्मन और स्विस कंपनियों को धमकियां दीं और जब वे नहीं मानीं तो उन पर हमले भी करवाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के परमाणु संपन्न होने का था डर
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्राइल को डर था कि पाकिस्तान के परमाणु संपन्न होने से उसके लिए 'अस्तित्व का खतरा' पैदा हो सकता है। बताया गया है कि तब अमेरिका ने भी ऐसी कंपनियों की गतिविधियों को रोकने की असफल कोशिश की थी। स्विस अखबार न्यू जर्चर जीतुंग (एनजेडजेड) के मुताबिक, उसके बाद उनमें से तीन कंपनियों पर तीन हमले हुए थे जिससे उन संदेहों को बल मिला कि मोसाद ने हमलों को अंजाम दिया और धमकी जारी की थी। 
विज्ञापन


जर्मन और स्विस कंपनियों पर पाक का साथ देने का आरोप
एनजेडजेड के मुताबिक, पाकिस्तान और ईरान ने 1980 के दशक में परमाणु हथियार विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम किया जिसमें जर्मन और स्विस कंपनियों ने उनके परमाणु कार्यक्रम में सहायता की थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 28 मई 1998 को बलूचिस्तान प्रांत में एक साथ पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण किए थे। वह पाकिस्तान के परमाणु हथियारों का पहला सार्वजनिक परीक्षण था। उसके बाद उसी साल 30 मई को दूसरा परमाणु परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजराइल का हाथ होने के पुख्ता सबूत नहीं
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बर्न और वॉशिंगटन के अभिलेखागारों के दस्तावेजों से तस्वीर साफ होती है। स्विस इतिहासकार एड्रियन हैनी के हवाले से कहा गया है कि मोसाद स्विस और जर्मन कंपनियों पर हुए बम हमलों में शामिल था। हालांकि, इसके कोई ठोस सबूत नहीं हैं, जिससे ये साबित हो सके कि इजराइली खुफिया एजेंसी ने इन हमलों को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed