{"_id":"655ebb8a5d9406cf340e5d76","slug":"israel-says-no-truce-untill-friday-release-of-hostages-by-hamas-youngest-palestinian-to-be-freed-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: शुक्रवार को बंधकों की रिहाई तक नहीं होगा युद्धविराम, हमास से समझौते के बाद इस्राइल का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: शुक्रवार को बंधकों की रिहाई तक नहीं होगा युद्धविराम, हमास से समझौते के बाद इस्राइल का एलान
Thu, 23 Nov 2023 08:22 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 23 Nov 2023 08:22 AM IST
सार
समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में बच्चे और महिलाएं होंगी। वहीं इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में भी महिलाएं और 18 साल से कम के किशोर शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल के अधिकारियों का कहना है कि हमास से समझौते के तहत शुक्रवार से पहले किसी बंधक की रिहाई नहीं होगी और शुक्रवार तक युद्धविराम भी नहीं होगा। हमास के साथ हुए समझौते को इस्राइल की सरकार ने भी मंजूरी दे दी है, जिसके बाद बंधकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इस्राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाची हानेगबी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई शुक्रवार से पहले नहीं होगी।
ये हुआ है इस्राइल-हमास में समझौता
बता दें कि इस्राइल हमास के बीच हुए समझौते के तहत गाजा में चार दिनों तक युद्धविराम होगा और इसके बदले में हमास इस्राइल के कम से कम 50 बंधकों को रिहा करेगा। वहीं बदले में इस्राइल को कम से कम 150 फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करना पड़ेगा। साथ ही इस्राइल गाजा में मानवीय मदद भेजने की भी अनुमति देगा। समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों में बच्चे और महिलाएं होंगी। वहीं इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में भी महिलाएं और 18 साल से कम के किशोर शामिल होंगे।
कैदियों में 14 साल का फलस्तीनी किशोर भी शामिल
इस्राइल हमास के बीच हुए समझौते के तहत इस्राइल जिन कुल 300 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा, उनमें किशोर कैदी शामिल हैं। बता दें कि रिहा किए जा रहे कैदियों में एक कैदी 14 साल का अबुदा हसन गैत भी शामिल है। अबुदा हसन को मई में इस्राइल के एक पुलिसकर्मी पर हमले और पथराव के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्राइल द्वारा समझौते के तहत जिन 300 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाएगा, उनमें 33 महिलाएं 123 किशोर (18 साल से कम वाले) और 144 18 साल से ज्यादा उम्र वाले युवक शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि समझौते के तहत हमास शुक्रवार से अगले चार दिनों तक इस्राइल के 50 बंधकों को रिहा करेगा। इस दौरान युद्धविराम रहेगा और बदले में इस्राइल भी 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में इसी अनुपात में मतलब तीन फलस्तीनी कैदियों के बदले में एक इस्राइली बंधक को रिहा किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन