फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel raids West Bank refugee camps two Palestinians killed during clash news in Hindi

इस्राइल: वेस्ट बैंक के शरणार्थी शिविरों में सेना की छापेमारी, टकराव में दो फलस्तीनी मारे गए

Thu, 31 Mar 2022 06:39 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 31 Mar 2022 06:39 PM IST
सार

इस्राइल में संघर्ष के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने हाल ही में कहा था कि यह हमारे देश के लिए मुश्किल वक्त है। लेकिन, दृढ़ संकल्प के साथ हम इस बार भी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा था कि इस्राइल को हर कुछ साल के अंतर पर आतंकवाद की नई लहर का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Israel raids West Bank refugee camps two Palestinians killed during clash news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इस्राइल के वेस्ट बैंक बलों ने गुरुवार को कम से कम दो फलस्तीनियों की हत्या कर दी। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह घटना देश में अरब हमले के बाद कब्जे वाले वेस्ट बैंक में छापेमारी के दौरान हुए टकराव के दौरान हुई। मंत्रालय के अनुसार दो फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें से एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 23 साल थी। 

विज्ञापन


वहीं, इस्राइली सेना ने कहा है कि हमारे बलों और सीमा पुलिस संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने के लिए जेनिन शहर के शरणार्थी शिविरों में गई थी। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में हमने भी गोलियां चलाईं। सेना के अनुसार इस दौरान एक आतंकवादी को गोली लगी और एक इस्राइली सैनिक भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


इस्राइल की नेशनल एंबुलेंस सर्विस ने कहा, गुरुवार को हुए संदिग्ध फलस्तीनी हमले में एक इस्राइली व्यक्ति को वेस्ट बैंक में चाकू मार दिया गया था। यह व्यक्ति घायल हुआ है लेकिन उसकी हालत ठीक है। इससे पहले मंगलवार को जेनिन इलाके में एक फलस्तीनी बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इसमें पांच लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल अवीव के पास हुई यह गोलीबारी पिछले सात दिनों में इस्राइल में इस तरह का यह तीसरा हमला था। इस्राइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक कड़े संदेश में इस तरह के हमलों से कड़ाई से निपटने का संकल्प जताया था। बेनेट ने कहा कि हम अरब आतंकवाद का सामना कर रहा है। हम दृढ़ता, तत्परता और कड़ाई से यह जंग लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed