फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel pm benjamin netanyahu says son wedding delay personal cost of war stuns people

Israel: बेटे की शादी टालने को नेतन्याहू ने बताया युद्ध की कीमत, भड़क गए इस्राइली नागरिक; पीएम को जमकर लताड़ा

Fri, 20 Jun 2025 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Jun 2025 08:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये टिप्पणी लोगों को नाराज कर गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने नेतन्याहू की आलोचना की। लोगों ने नेतन्याहू पर जनता की परेशानी पर अपनी छवि को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
israel pm benjamin netanyahu says son wedding delay personal cost of war stuns people
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : एक्स@netanyahu

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेटे की शादी में देरी को युद्ध की 'व्यक्तिगत कीमत' बताया, जिससे इस्राइली लोग नाराज हो गए हैं और उन्होंने नेतन्याहू की कड़ी आलोचना की। लोगों ने कहा कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके घर में युद्ध की वजह से कभी शादी ही नहीं हो पाएगी। कई लोगों ने तो प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणी को बेतुका और आत्मकेंद्रित बता दिया।  
विज्ञापन


क्या बोले नेतन्याहू 
नेतन्याहू ने बीरशेवा इलाके में सोरोका अस्पताल का दौरा किया था। यह अस्पताल ईरान के मिसाइल हमले में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय जिस तरह से जर्मनी ने ब्रिटेन पर कई महीनों तक बमबारी की थी, लेकिन उसके बावजूद ब्रिटेन के लोगों का हौसला मजबूत रहा था, वैसे ही हम भी उस दौर से गुजर रहे हैं और हमें भी अपना हौसला मजबूत रखना होगा। प्रधानमंत्री ने अपने बेटे की शादी को फिर से टालने का जिक्र करते हुए कहा कि 'युद्ध में लोग मारे जा रहे हैं और हर कोई युद्ध की व्यक्तिगत कीमत चुका रहा है और हमारा परिवार भी इससे अछूता नहीं है। शादी टलने से बेटे की मंगेतर और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू बेहद दुखी हैं।' पीएम ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए उन्हें नायक बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel Iran Tension: ईरान के समर्थन में उतरा हिजबुल्ला, कहा- हम इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ लड़ाई में साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताई नाराजगी
प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये टिप्पणी लोगों को नाराज कर गई। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने नेतन्याहू की आलोचना की। लोगों ने नेतन्याहू पर जनता की परेशानी पर अपनी छवि को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। ऐसी खबरें आईं थी कि नेतन्याहू बेटे की शादी के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। शादी सोमवार को होनी थी। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ गया था। विरोध को देखते हुए शादी को दूसरी बार टाल दिया गया। पहले नेतन्याहू के बेटे की शादी बीते साल नवंबर में होनी थी, लेकिन उस वक्त भी युद्ध के चलते यह टल गई थी। राजनीतिक गलियारों में भी नेतन्याहू की इस टिप्पणी के लिए आलोचना हो रही है और राजनेता, नेतन्याहू को आत्ममुग्ध बता रहे हैं। इस्राइल के एक नेता गिलाद करिव ने कहा कि मैं ऐसे कई परिवारों को जानता हूं, जिन्हें शादी स्थगित करने के लिए मजबूर नहीं किया गया था, लेकिन अब वे लोग कभी भी शादी का जश्न नहीं मना पाएंगे, जो कभी होने वाली थीं। उन्होंने कहा कि रात में ड्यूटी के लिए निकलने वाले डॉक्टर नायक हैं, इस मुश्किल समय में हमारे बच्चों को जूम कॉल पर पढ़ाने वाले शिक्षक नायक हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed