फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel PM Benjamin Netanyahu address amid conflict with Iran makes major claim about Khamenei

खामेनेई पर सस्पेंस: नेतन्याहू का दावा- सर्वोच्च नेता के मारे जाने के कई संकेत; ईरान बोला- वो जिंदा और महफूज

Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: Shubham Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 12:44 AM IST
सार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का मुख्य परिसर पूरी तरह नष्ट हो गया और संकेत हैं कि वह हमलों में मारे गए। हालांकि ईरान ने इस्राइली पीएम के इस दावे का खंडन किया है।  

ये भी पढ़ें:- कमजोर होकर भी क्यों खतरनाक है ईरान?: 50 साल तक जंग की तैयारी की, आठ महीने में अपने कम हुए जखीरे की भरपाई की
ये भी पढ़ें:- ट्रंप के रडार पर ईरान के सुप्रीम नेता: कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई और वे अमेरिका के लिए विलेन क्यों?

विज्ञापन
Israel PM Benjamin Netanyahu address amid conflict with Iran makes major claim about Khamenei
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : ANI

विस्तार

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को टीवी पर देश के नाम संबोधन में बड़ा दावा किया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में बताया कि इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि इस्राइल ने ईरान के सर्वोच्च खामेनेई के मुख्य परिसर को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और इन सभी संकेतों से पता चलता है कि इन हमलों में वह तानाशाह (खामेनेई) मारा गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा और देश की रक्षा को मजबूत करने के लिए की गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि नेतन्याहू का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब इस्राइल और ईरान के बीच सुरक्षा और सैन्य हालात काफी तनावपूर्ण हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उनके भाषण में क्षेत्रीय सुरक्षा, इस्राइल की रणनीति और ईरान के खिलाफ उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा होने की संभावना है। यह पहला मौका है जब उन्होंने सीधे देशवासियों से अपनी बातें साझा की हैं।
विज्ञापन


ईरान ने दावों का किया खंडन
उधर, इस्राइली पीएम नेतन्याहू के इस दावों पर ईरान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति और सुप्रीम लीडर सुरक्षित और स्वस्थ हैं, यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघई ने शनिवार को एबीसी न्यूज को दी। बाघई ने कहा कि ईरान की सरकार का सिस्टम काम कर रहा है। हालांकि इसी बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा कि एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अब जीवित नहीं हैं और उनका शव मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?: इस्राइली PM नेतन्याहू का दावा- ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने के कई संकेत

मारे गए खामेनेई के दामाद और बहू
इसी बीच तेहरान शहर परिषद के एक सदस्य ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि सर्वोच्च नेता खामेनेई के दामाद और बहू को अमेरिका और इस्राइल के हालिया हवाई हमलों में मार दिया गया है। यह जानकारी स्थानीय सूत्रों पर आधारित है, लेकिन अभी इसका आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, संयुक्त हमलों में तेहरान के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया और धमाके सुनाई दिए।

इन हमलों ने ईरान की राजधानी में भय और अशांति फैला दी है और तनाव और भी बढ़ गया है। ईरान की ओर से भी जवाबी मिसाइल हमलों की खबरें आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में संघर्ष और गहरा सकता है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति अभी विकसित हो रही है और इससे आगे क्या होगा, यह देखने की बात है। 

ये भी पढ़ें:- युद्ध से अफरा-तफरी: दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें, पढ़ें अपडेट

अभी और अपडेट आना बाकी

सरकार और मीडिया इस संबोधन को लगातार अपडेट कर रहे हैं। अभी तक भाषण का पूरा विवरण सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसमें इस्राइल की सुरक्षा और आगे की कार्रवाई के बारे में अहम जानकारियां शामिल होंगी। दूसरी ओर विशेषज्ञों का कहना है कि नेतन्याहू का यह संबोधन देशवासियों को आश्वस्त करने और ईरान के खिलाफ इस्राइल की नीति स्पष्ट करने का जरिया है। साथ ही, यह क्षेत्रीय तनाव पर देश की तैयारी और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने का भी एक प्रयास माना जा रहा है।

आखिर कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
गौरतलब है कि 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई एक धर्मगुरु हैं, जो 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) के पद पर काबिज हैं। उन्होंने ईरान के इस्लामी गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद यह पद संभाला था। खुमैनी ने ही 1979 की इस्लामी क्रांति का नेतृत्व किया था, जिसमें अमेरिका समर्थित शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। आज की तारीख में खामेनेई देश के आध्यात्मिक नेता होने के साथ-साथ सरकार, सेना और न्यायपालिका की अंतिम और सर्वोच्च शक्ति अपने पास रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed