फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel plans new phase of war, expanded military operation in Gaza, News in Hindi

Gaza: नेतन्याहू का गाजा के लिए नया प्लान, हमास के खिलाफ चलेगा बड़ा सैन्य अभियान; युद्धविराम में जुटे वार्ताकार

Wed, 20 Aug 2025 03:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 03:14 PM IST
सार

गाजा में हालात बेहद गंभीर हैं। एक तरफ इस्राइल का दावा है कि वह हमास का सफाया और बंधकों की रिहाई चाहता है, दूसरी तरफ मानवीय संकट गहराता जा रहा है। अगर इस्राइल नया अभियान शुरू करता है तो लाखों और लोगों का जीवन दांव पर लग सकता है। वहीं तमाम वार्ताकार दोनों पक्षों के बीच संघर्षविराम की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Israel plans new phase of war, expanded military operation in Gaza, News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने गाजा सिटी में एक और बड़े सैन्य अभियान की तैयारी तेज कर दी है। यह अभियान आने वाले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष विराम की कोशिशें जारी हैं ताकि 22 महीने से चल रहे युद्ध को खत्म किया जा सके। जानकारी के मुताबिक, इस्राइली सेना पहले से ही जैतून और जबालिया इलाकों में तैनात है। मामले में एक अधिकारी ने कहा कि ये अभियान की भूमिका तैयार करने का काम है। यह ऑपरेशन अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Palestine: फलस्तीन को मान्यता देने पर ऑस्ट्रेलिया-इस्राइल में तनाव, अल्बनीज ने खारिज किए नेतन्याहू के आरोप
विज्ञापन


इस्राइल का नया सैन्य अभियान
इस्राइली सेना ने बुधवार को बताया कि देश के रक्षा मंत्री ने गाजा सिटी के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में नई कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 60,000 नए रिजर्व सैनिकों को बुलाया जाएगा और 20,000 पहले से तैनात रिजर्व सैनिकों की सेवा अवधि बढ़ाई जाएगी। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, गाजा सिटी के उन हिस्सों में अभियान चलाया जाएगा जहां अब तक इस्राइल ने जमीनी कार्रवाई नहीं की है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य हमास का भूमिगत सुरंग नेटवर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा में मानवीय संकट की चेतावनी
मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यह नया सैन्य अभियान गाजा में पहले से बिगड़े हालात को और गंभीर कर देगा। गाजा की बड़ी आबादी पहले ही विस्थापित है। कई मोहल्ले पूरी तरह खंडहर में बदल चुके हैं। लोग अकाल और भुखमरी के खतरे का सामना कर रहे हैं।


इस्राइल के युद्ध का उद्देश्य और आलोचना
प्रधानमंत्री नेतन्याहू लगातार कह रहे हैं कि युद्ध का मुख्य लक्ष्य बाकी बचे बंधकों की रिहाई के साथ-साथ हमास और अन्य उग्रवादियों को हमेशा के लिए इस्राइल पर हमला करने से रोकना है। लेकिन अब युद्ध को लेकर इस्राइल के अंदर भी असंतोष बढ़ रहा है। इसे लेकर थके हुए रिजर्व सैनिक सवाल उठा रहे हैं कि सरकार राजनीतिक कारणों से युद्ध को लंबा खींच रही है। वहीं बंधकों के परिजन और पूर्व सुरक्षा अधिकारियों ने भी नए अभियान का विरोध किया है। उनका कहना है कि इससे गाजा में फंसे लगभग 50 बंधकों की जान खतरे में पड़ सकती है, जिनमें से केवल 20 के जिंदा होने की पुष्टि है।

यह भी पढ़ें - Donald Trump: 'मेरे स्वर्ग जाने की संभावना बढ़ जाएगी', जानें किस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात

संघर्षविराम की कोशिशें
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा में मध्यस्थता जारी है। हमास का कहना है कि वह स्थायी सीजफायर और इस्राइली वापसी के बदले ही बंधकों को छोड़ेगा। हालांकि, नेतन्याहू बार-बार साफ कह चुके हैं कि हमास की पूरी हार के बिना कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। पूर्व शिन बेट (इस्राइली खुफिया एजेंसी) प्रमुख योराम कोहेन ने कहा, 'यह कल्पना है कि हम हर आतंकवादी, हर हथियार और हर गुप्त ठिकाने तक पहुंच पाएंगे और साथ ही सभी बंधकों को सुरक्षित लौटा लाएंगे। यह असंभव है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed