{"_id":"68a55092c453d4382b056eae","slug":"donald-trump-my-chances-of-going-to-heaven-will-increase-know-on-which-issue-the-us-president-said-this-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: 'मेरे स्वर्ग जाने की संभावना बढ़ जाएगी', जानें किस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: 'मेरे स्वर्ग जाने की संभावना बढ़ जाएगी', जानें किस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही ये बात
Wed, 20 Aug 2025 10:05 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:05 AM IST
सार
अमरेकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने खुद को लेकर ऐसी बात कही है कि उसे सुनकर सभी चौंक गए। दरअसल एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे एक काम को सफलतापूर्वक कर पाते हैं तो उनके स्वर्ग जाने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वे रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने में सफल हो जाते हैं, तो शायद उनकी स्वर्ग जाने की संभावना बढ़ जाएगी। मंगलवार को अमेरिकी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कोशिश कर रहा हूं कि स्वर्ग जा सकूं। मैंने सुना है कि मेरी हालत अच्छी नहीं है, मैं तो सबसे नीचे हूं। लेकिन अगर मैं यह काम कर पाता हूं तो शायद यह वजह बनेगी कि मुझे भी स्वर्ग का रास्ता मिल जाए।'
यह भी पढ़ें - US: ट्रंप प्रशासन की खुफिया विभाग के अफसरों पर बड़ी कार्रवाई, 37 अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी रद्द
नोबेल शांति पुरस्कार की चाहत
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उनका मानना है कि शांति समझौते की पहल न केवल दुनिया के लिए महत्वपूर्ण होगी, बल्कि उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में भी एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
विज्ञापन
ट्रंप और धर्म की ओर रुझान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जीवन विवादों से भरा रहा है। उन्होंने तीन बार शादी की, दो बार महाभियोग का सामना कर चुके और हाल ही में आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए ट्रंप को अक्सर आलोचना झेलनी पड़ी है। यह मामला एक एडल्ट स्टार को चुप्पी साधने के लिए दी गई रकम से जुड़ा था। फिर भी, पिछले साल हुए हत्या के प्रयास से बचने के बाद ट्रंप का धार्मिक झुकाव और गहरा हो गया है। जनवरी में अपने शपथग्रहण के दौरान उन्होंने कहा था, 'भगवान ने मुझे बचाया है ताकि मैं अमेरिका को फिर से महान बना सकूं।'
धार्मिक समुदाय का बढ़ता समर्थन
अमेरिका का धार्मिक तबका, खासकर ईसाई दक्षिणपंथी समूह, ट्रंप के साथ मजबूती से खड़ा है। अपनी दूसरी कार्यकाल की शुरुआत से ही ट्रंप ने आस्था को और खुले रूप में अपनाया है। उन्होंने आधिकारिक रूप से एक आध्यात्मिक सलाहकार पॉला व्हाइट को नियुक्त किया है। पॉला व्हाइट व्हाइट हाउस में कई बार प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर चुकी हैं, जहां लोग ट्रंप के लिए सामूहिक प्रार्थना करते हैं और उन पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हैं।
यह भी पढ़ें - US: 'यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी सैनिक', व्हाइट हाउस ने बताया राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया प्रतिबंध
प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का बयान
ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी मंगलवार को उनके बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि राष्ट्रपति इस बारे में गंभीर हैं। वे सचमुच स्वर्ग जाना चाहते हैं, जैसा कि हम सब चाहते हैं।' लेविट खुद भी अपनी प्रेस ब्रीफिंग से पहले प्रार्थना सत्र आयोजित करती हैं।