{"_id":"665c48d6323a40ec9903d2b0","slug":"israel-palestine-conflict-gaza-war-two-palestinian-teens-killed-by-israeli-gunfire-in-west-bank-news-in-hindi-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: इस्राइल के साथ गोलीबारी में फलस्तीन के दो युवाओं की मौत, इस्राइली सेना ने नहीं की मौत की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: इस्राइल के साथ गोलीबारी में फलस्तीन के दो युवाओं की मौत, इस्राइली सेना ने नहीं की मौत की पुष्टि
Sun, 02 Jun 2024 04:32 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
गाजा युद्ध
- फोटो : एएनआई (फाइल)
इस्राइल के साथ गोलीबारी में फलस्तीन के दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर इस्राइली सेना ने फिलहाल मौत की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि दो संदिग्धों ने एक स्थानीय समुदाय की तरफ विस्फोटक फेंका, जिससे नागरिक खतरे में पड़ गए थे। इस्राइली जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।
फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अकाबत जाबेर शरणार्थी शिविर के पास 16 और 17 वर्षीय लड़कों की मौत हो गई। फलस्तीनी मीडिया ने बताया कि मेडिकल टीम को घायलों में से एक तक पहुंचने के लिए रोका गया। वहीं, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक युवक को सिर पर और दूसरे को सीने में गोली मारी गई थी।
बता दें कि पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल में घुसकर हमले किए, जिसमें लगभग 1,160 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर इस्राइली नागरिक ही शामिल थे। हमले के बाद हमास के आतंकी 250 से ज्यादा इस्राइली और विदेशियों को बंधक बनाकर गाजा ले गए। हालांकि, इस संघर्ष के बीच हमास ने कुछ बंधकों को रिहा भी कर दिया था, लेकिन इस्राइल का मानना है कि अभी भी 99 बंधक हमास के कब्जे में हैं।