फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel official says Iran could reach enriched uranium at nuclear site hit by US

Israel: अमेरिकी हमले में भी बच गया ईरान का परमाणु कार्यक्रम, इस्राइली अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

Fri, 11 Jul 2025 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Jul 2025 08:45 AM IST
सार

इस्राइली अधिकारी ने कहा कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर वितरित किया गया था और अमेरिकी हमले से पहले उसे हटाया नहीं गया था।

विज्ञापन
Israel official says Iran could reach enriched uranium at nuclear site hit by US
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि बीते महीने अमेरिका द्वारा किए गए हमले के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम बच गया और ईरान अभी भी यूरेनियम संवर्धन की क्षमता हासिल कर सकता है। अमेरिका के बंकर बस्टर बम बनाने वाली एजेंसी ने भी कहा है कि वे इस बात की समीक्षा कर रहे हैं कि बंकर बस्टर बम अपने लक्ष्य तक पहुंचे या नहीं। गौरतलब है कि इस्राइली अधिकारी का यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के विपरीत है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी हमले में ईरान के परमाणु ठिकाने तबाह हो गए हैं और ईरान को यूरेनियम संवर्धन की क्षमता हासिल करने में अब कई साल लगेंगे। 
विज्ञापन


इस्राइली अधिकारी का दावा- ईरानी परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह नहीं हुए
अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी ने भी एक प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा कि हमलों ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान स्थलों को काफी नुकसान पहुंचाया, लेकिन वे पूरी तरह से नष्ट नहीं हुए हैं। वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि ईरान का अधिकांश संवर्धित यूरेनियम इस्फ़हान परमाणु ठिकाने में गहराई से दबा हुआ है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पत्रकारों से बात की और अपने आकलन साझा किए, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस्राइली अधिकारी ने कहा कि ईरान का संवर्धित यूरेनियम फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर वितरित किया गया था और अमेरिकी हमले से पहले उसे हटाया नहीं गया था। दरअसल परमाणु और अप्रसार विशेषज्ञों ने आशंका जताई थी कि पिछले महीने हुए अमेरिकी हमले से पहले ही ईरान ने अपने परमाणु भंडार को कहीं और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया था। इस्राइली अधिकारी ने कहा कि इस्फहान में यूरेनियम संवर्धित करने की क्षमता को फिर से हासिल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए ईरान को कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Citizenship: अमेरिका में जन्मे बच्चे की नागरिकता मामले में ट्रंप के आदेश पर रोक, न्यू हैम्पशायर के जज का फैसला

ईरानी राष्ट्रपति बोले- हमारे परमाणु ठिकाने बुरी तरह तबाह हुए
गौरतलब है कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी हवाई हमलों ने उनके देश के परमाणु प्रतिष्ठानों को इतना बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है कि ईरानी अधिकारी अभी भी परमाणु ठिकानों को हुए नुकसान का जायजा लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परमाणु ठिकानों के मलबे में दबे होने के चलते अभी तक सर्वे नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के साथ सहयोग फिर से शुरू करने को तैयार है, लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे परमाणु केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर अमेरिका के गैरकानूनी हमलों के परिणामस्वरूप, वहां मौजूद कई उपकरण और सुविधाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।'


संयुक्त राष्ट्र का भी मानना- अभी भी यूरेनियम संवर्धन कर सकता है ईरान
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने भी पिछले महीने कहा था कि 'यूरेनियम के उपचार, रूपांतरण और संवर्धन की क्षमता वाले तीन ईरानी स्थल काफी हद तक नष्ट हो गए हैं।' लेकिनउन्होंने ये भी कहा, क्योंकि क्षमताएं अभी भी मौजूद हैं, ऐसे में अगर ईरान चाहे तो यह काम फिर से शुरू हो सकता है। 

अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान जाने से मना किया
अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है और उन्हें ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। खासकर ईरानी मूल के अमेरिकी नागरिकों को खास हिदायत दी गई है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि ईरान जाने में खतरा है। ईरान की सरकार दोहरी नागरिकता को नहीं मानती और अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें काउंसुलर एक्सेस भी नहीं देती। ईरान में बमबारी बंद हो गई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि अब ईरान यात्रा के लिए सुरक्षित है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed