फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel lets Palestinians return to northern Gaza for first time in over year ceasefire

Israel: एक साल बाद उत्तरी गाजा लौटे फलस्तीनी, शुरुआती नाराजगी के बाद इस्राइल ने दी मंजूरी

Mon, 27 Jan 2025 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Jan 2025 02:39 PM IST
सार

रविवार को फलस्तीनी लोगों की वापसी अटकती नजर आ रही थी, जब इस्राइल ने हमास पर बंधकों की रिहाई में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों को उत्तरी गाजा लौटने से रोक दिया था। हालांकि बाद में मध्यस्थता के बाद मामला सुलझ गया। 

विज्ञापन
Israel lets Palestinians return to northern Gaza for first time in over year ceasefire
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

इस्राइल ने सोमवार को फलस्तीनी लोगों को उत्तरी गाजा लौटने की मंजूरी दे दी, जिसके बाद बीते कई दिनों से इंतजार कर रहे फलस्तीनी लोगों ने सोमवार सुबह सात बजे से उत्तरी गाजा लौटना शुरू कर दिया। युद्धविराम समझौते के तहत ही यह वापसी हो रही है। हालांकि रविवार को फलस्तीनी लोगों की वापसी अटकती नजर आ रही थी, जब इस्राइल ने हमास पर बंधकों की रिहाई में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों को उत्तरी गाजा लौटने से रोक दिया था। हालांकि बाद में मध्यस्थता के बाद मामला सुलझ गया। 
विज्ञापन


हमास की बंधकों को रिहा करने में आनाकानी से बिगड़ गई थी बात
पहले फलस्तीनियों की रविवार को ही उत्तरी गाजा में वापसी होनी थी, लेकिन इस्राइल ने इसकी मंजूरी नहीं दी। इस्राइल ने अपनी महिला बंधक अर्बेल येहूद की रिहाई की न होने पर नाराजगी जताई और इसे युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताया। हालांकि तुरंत कतर ने मध्यस्थता की, जिसके बाद हमास अर्बेल येहूद और एक अन्य महिला सैनिक अगम बर्गर को रिहा करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद इस्राइल ने भी फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा जाने की इजाजत दे दी। 
विज्ञापन


इस हफ्ते छह इस्राइली बंधक होने हैं रिहा
समझौते के तहत हमास इस हफ्ते इस्राइल के छह बंधकों को रिहा करेगा। इनमें से तीन बंधक गुरुवार को और तीन बंधक शनिवार को रिहा किए जाएंगे। युद्धविराम समझौते के बाद से हमास ने इस्राइल के सात बंधकों को रिहा कर दिया है। इसके बदले में इस्राइल ने 300 से ज्यादा फलस्तीनियों को अपनी जेलों से रिहा किया है। इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा, जिसमें हमास इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इस्राइल करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल द्वारा रिहा किए जाने वाले कैदियों में से कई ऐसे हैं, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस्राइल के करीब 90 बंधक अभी भी हमास की कैद में हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से एक तिहाई की मौत हो चुकी है। वहीं इस्राइल के गाजा में हमले में गाजा की करीब 90 फीसदी आबादी विस्थापित हुई है और गाजा का बड़ा हिस्सा इस लड़ाई में तबाह हो चुका है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed