{"_id":"66fb6060f70621c1c708d161","slug":"israel-launches-localised-targeted-ground-operations-in-southern-lebanon-villages-news-in-hindi-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Strikes: दक्षिणी लेबनान में इस्राइल ने खोला जमीनी मोर्चा, हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Strikes: दक्षिणी लेबनान में इस्राइल ने खोला जमीनी मोर्चा, हिजबुल्ला के ठिकानों को बनाया जा रहा निशाना
Tue, 01 Oct 2024 08:07 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 01 Oct 2024 08:07 AM IST
सार
आईडीएफ ने नॉर्दर्न एरो अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न एरो अभियान स्थितिजनक आकलन के अनुसार, गाजा और अन्य क्षेत्रों में युद्ध के समानांतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दक्षिणी लेबनान में लक्षित जमीनी अभियान शुरू किया। वे खुफिया जानकारी के माध्यम से हिजबुल्ला के केंद्रों को निशाना बना रहे हैं। आईडीएफ ने बताया कि वे सीमा के पास स्थित गांवों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र में इस्राइली समुदाय के लिए खतरों को बेअसर करना है। इस्राइली सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियान जनरल स्टाफ और उत्तरी कमान के योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। आईडीएफ ने इन हमलों की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।
आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आईडीएफ ने खिफिया जानकारी के माध्यम से दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला आतंकी ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर लक्षित जमीनी हमले शुरू कर दिया।" उन्होंने आगे कहा, "आईडीएफ जनरल स्टाफ और उत्तरी कमान की रणनीतिक योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। इस्राइली वायुसेना और आईडीएफ आर्टिलरी भी जमीनी बलों का समर्थन कर रहे हैं।"
हिजबुल्ला के ठिकानों पर निशाना
आईडीएफ ने नॉर्दर्न एरो अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न एरो अभियान स्थितिजनक आकलन के अनुसार, गाजा और अन्य क्षेत्रों में युद्ध के समानांतर जारी रहेगा। इस्राइली रक्षा बल युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश के साथ नागरिकों की रक्षा करने और उत्तरी इस्राइल में नागरिकों को उनके घरों में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इससे पहले आईडीएफ ने बेरूत इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 1.5 किमी की दूरी पर स्थित हिजबुल्ला के ठिकाने हमला कर मिसाइल लॉन्चर भंडार सुविधा को नष्ट कर दिया था। सुरक्षा बलों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। उन्होंने बताया कि यह लेबनानी और इंटरनेशनल एयरस्पेस के लिए खतरा पैदा करती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आईडीएफ लेबनान में हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को कम करना जारी रखेगा।