{"_id":"607e5bdad5d4751b6a29c52d","slug":"israel-is-now-covid-19-virus-free-administration-order-everyone-to-not-put-mask-on-their-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद: इस्राइल में अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं, ऐसा आदेश देने वाला दुनिया का पहला देश!","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उम्मीद: इस्राइल में अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं, ऐसा आदेश देने वाला दुनिया का पहला देश!
Tue, 20 Apr 2021 10:13 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूसलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरूसलम
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:13 AM IST
सार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस्राइल से बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। अपनी जनसंख्या के 81 फीसदी हिस्से को वैक्सीन लगाने के बाद सरकार ने लोगों को मास्क ना पहनने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस्राइल में लोगों को मास्क ना पहनने के आदेश
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन से फैला कोरोना वायरस आज दुनिया में कोहराम मचा रहा है। साल 2019 के अंत में कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला। ये संक्रमण इतनी खतरनाक गति से फैला कि इसने करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में लिया और लाखों लोगों ने इसके आगे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैक्सीन बनने से पहले मास्क पहनने को एक कारगार हथियार बताया। आज का दौर ऐसा है कि हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है लेकिन इस्राइल दुनिया का पहला ऐसा देश बनने जा रहा है, जहां मास्क को ना पहनने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
जी हां, इस्राइल में प्रशासन ने लोगों को मास्क ना पहनने के आदेश दिए हैं। इस्राइल में 81 फीसदी जनता को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है, जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला सुनाया है। सरकार के इस आदेश के बाद लोगों ने अपने चेहरे से मास्क उतार फेंका और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
Masking in our glory, because masks are no longer required outdoors in #Israel! pic.twitter.com/8bfvuy5oyS
— Israel ישראל (@Israel) April 19, 2021
इस्राइल में 16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी लोगों को कोरोना के दोनों टीकें लग चुके हैं। वहीं वैक्सीनेशन में तेजी से यहां कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेज गिरावट आई है। हालांकि इजरायल में सख्ती अभी भी लागू है। विदेशियों की एंट्री और बिना टीका लगवाए लोगों का प्रवेश सीमित है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि इस्राइल ने देश में नए भारतीय वेरिएंट के सात केसों का पता लगाया है और इनकी जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के जीतने के मामलों में इस समय हम दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि अभी कोरोना से लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और यह आगे भी लौट सकता है।
बता दें कि इस्राइल की आबादी एक करोड़ से कम है और यहां अब तक कुल आठ लाख से ज्यादा मामले ही निकले हैं, वहीं छह हजार से ज्यादा लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई है।