फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Iran war US has rushed additional military assets to protect Israel news in hindi

US: इस्राइल-ईरान में जंग के खतरे के बीच अमेरिका ने भूमध्य सागर में तैनात किया युद्धपोत, जानें क्या है अलर्ट

Sat, 13 Apr 2024 11:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 13 Apr 2024 11:02 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस्राइल पर जल्द ही ईरान की तरफ से हमले की उम्मीद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर ईरान की तरफ से यहूदी धरती पर ड्रोन और मिसाइल से हमले होने की संभावना है।

विज्ञापन
Israel Iran war US has rushed additional military assets to protect Israel news in hindi
जो बाइडन, बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध के साथ अब इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध का खतरा भी मंडरा रहा है। इस हमले से निपटने के लिए इस्राइल ने अपनी कमर कस ली है। दरअसल, हाल ही में सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इसमें दो ईरानी जनरलों की मौत हो गई थी। इससे ही ईरान बौखलाया हुआ है और उसने हमले का आरोप इस्राइल पर लगाया है। साथ ही उसने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


अमरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को अलर्ट करते हुए कहा कि वह जल्द ही ईरान की तरफ से हमले की उम्मीद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर ईरान की तरफ से यहूदी धरती पर ड्रोन और मिसाइल से हमले होने की संभावना है। ईरान के पास अपनी सीमाओं से 2000 किमी दूर तक अपने लक्ष्य पर हमला करने वाले बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइलें हैं। 
विज्ञापन


भूमध्य सागर में अमेरिका ने तैनात किया नौसेना विध्वंसक पोत
इस्राइल को बचाने के लिए अमेरिका ने मदद भेज दी है। भूमध्य सागर में अमेरिका ने अपनी नौसैनिक विध्वंसक पोत को तैनात किया है। एक यूएसएस कार्ने भी है, जिसे लाल सागर में हूती ड्रोन और जहाज रोधी मिसाइलों को रोकने के लिए तैनात किया गया था। अमेरिका ने क्षेत्र में युद्ध को रोकने के लिए अपने राजनायिक प्रयासों को भी दोगुना कर दिया है। अमेरिका स्विस चैनलों के माध्यम से लगातार ईरान को संदेश भेज रहा है। बाइडन ने अमेरिका सेंट्रल कमांड के अधिकारी जनरल माइकल कुरिला को वार्ता के लिए इस्राइल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इससे दूतावास का एक खंड पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। वहीं, ईरान के दो शीर्ष सैन्य जनरल और पांच अन्य अधिकारी भी मारे गए थे। इस हमले का ईरान इस्राइल पर आरोप लगा रहा है। साथ ही उसने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि इस्राइल को सजा दी जानी चाहिए। उस पर इस्राइली विदेश मंत्री ने कहा था कि अगर ईरान हमला करता है तो हम कड़ा जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed