फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Iran war Iran warns US to stay away from the conflict threatens israel news in hindi

Israel-Iran War: ईरान ने अमेरिका को दी संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी, इस्राइल से कहा- अंजाम बहुत बुरा होगा

Sun, 14 Apr 2024 10:23 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 14 Apr 2024 10:23 AM IST
सार

Israel-Iran: ईरान की तरफ से इस्राइल पर दागे गए कई ड्रोन और मिसाइलों को अमेरिका ने मार गिराया। इस पर ईरान की अमेरिका को संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही इस्राइल को फिर धमकी दी गई है।

विज्ञापन
Israel Iran war Iran warns US to stay away from the conflict threatens israel news in hindi
इस्राइल-ईरान युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमास के बीच जारी युद्ध के साथ इस्राइल-ईरान के बीच भी संघर्ष शुरू हो चुका है। दरअसल, हाल ही में सीरिया के ईरानी दूतावास में हमले के बाद से ही ईरान इस्राइल पर बौखलाया हुआ है। इस हमले के लिए ईरान ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। जवाबी कार्रवाई करने की धमकी देते हुए ईरान ने शनिवार को इस्राइल में दर्जनों ड्रोन भी दागे। हमले को देखते हुए अमेरिका इस्राइल के बचाव में सामने आया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के समर्थन का विरोध किया है। उसने अमेरिका को इस हमले से दूर रहने को कहा है। ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल ने एक और गलती की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। 
विज्ञापन


ईरान ने अमेरिका को दी संघर्ष से दूर रहने की चेतावनी 
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थाई मिशन ने कहा, "यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के आधार पर, दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए हमले के जवाब में सैन्य कार्रवाई की गई थी। मामला अब खत्म समझा जा सकता है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर इस्राइल ने एक और गलती की, तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। यह संघर्ष ईरान और इस्राइल के बीच है, अमेरिका को इससे दूर रहना चाहिए।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के स्थाई मिशन ने अपने बयान में कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने कर्तव्य में नाकाम रही। इससे इस्राइल को रेड लाइन और अंतरराष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन करने की अनुमति मिल गई।"

हालांकि, इस्राइली सुरक्षा बलों ने शनिवार को ईरान की तरफ से दागे गए मिसाइलों को रोक दिया था। मीडिया के अनुसार, यरूशलम के आसमान में कई विभिन्न जगहों से मिसाइलें दागी गईं। इस दौरान ईरान की तरफ से दागे गए मिसाइलों और इस्राइल की तरफ से की गई कार्रवाई के बीच का अंतर बताना मुश्किल था। कम से कम 20-32 मिसाइलों को रोका गया। 


इस्राइल की रक्षा करना हमारी प्रतिबद्धता: अमेरिका
इस्राइल के समर्थन में अमेरिका ने भी ईरान के कई ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराना जारी रखा। अमेरिका सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने कहा, इस्राइल की रक्षा करने की हमारी प्रतिबद्धता को देखते हुए अमेरिकी बलों ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराया। क्षेत्र में हमारे बल इस्राइल को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। 

ईरान की तरफ से किए गए ड्रोन हमलों पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस्राइल वर्षों से ईरान के सीधे हमले की तैयारी कर रहा है। हमारी रक्षात्मक प्रणालियां तैनात है और हम किसी भी हमले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस्राइल एक मजबूत देश हैं और इस्राइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) एक मजबूत बल है।" इसी के साथ नेतन्याहू ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देशों के समर्थन की सराहना भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed