फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Iran Conflict: Flight of Doomsday Plane raised concerns, chances of America jumping into war increased

Israel Iran Conflict: डूम्सडे प्लेन की उड़ान ने बढ़ा दीं चिंताएं, अमेरिका के जंग में कूदने के आसार बढ़े

Fri, 20 Jun 2025 06:13 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Jun 2025 06:13 AM IST
सार

बोइंग ई-4बी नाइटवॉच विमान परमाणु संघर्ष या किसी राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में एक मोबाइल कमांड पोस्ट के तौर पर कार्य करता है। इसलिए इस्राइल-ईरान जंग के बीच इसके उड़ान भरने को अमेरिका के भी इस लड़ाई में कूदने का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

विज्ञापन
Israel Iran Conflict: Flight of Doomsday Plane raised concerns, chances of America jumping into war increased
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

विस्तार

इस्राइल-ईरान जंग के बीच अमेरिकी डूम्सडे प्लेन यानी बोइंग ई-4बी की एक असामान्य उड़ान ने दुनिया के तमाम देशों की चिंताएं बढ़ा दी है। फ्लाइंग पेंटागन कहलाने वाले इस विमान पर परमाणु हमले का भी कोई असर नहीं होता है। यही नहीं, यह 35 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकता है।

विज्ञापन


बोइंग ई-4बी नाइटवॉच विमान परमाणु संघर्ष या किसी राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में एक मोबाइल कमांड पोस्ट के तौर पर कार्य करता है। इसलिए इस्राइल-ईरान जंग के बीच इसके उड़ान भरने को अमेरिका के भी इस लड़ाई में कूदने का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। विमान ने मंगलवार शाम 6 बजे लुइसियाना के बॉसियर सिटी से उड़ान भरी और रात 10 बजे के बाद वाशिंगटन डीसी के पास उतरा। इसकी उड़ान के रास्ते को भी असामान्य माना जा रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान डाटा दर्शाता है कि मैरीलैंड स्थित बेस एंड्रयू में उतरने से पहले इसने तटीय क्षेत्र का चक्कर लगाया और वर्जीनिया व उत्तरी कैरोलिना की सीमा पर उड़ान भरी।  
विज्ञापन


पहली बार ऑर्डर01 सीक्रेट कोड का इस्तेमाल
ई-4बी विमान अपनी परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए नियमित तौर पर उड़ान भरते हैं लेकिन पहली बार ऑर्डर01 कोड के इस्तेमाल और मौजूदा संकटपूर्ण समय के मद्देनजर माना जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर ली है। यह उड़ान ऐसे समय पर हुई है जब ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने को कहा है और इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयों को पूर्ण समर्थन का वादा किया है। चिंताएं इसलिए भी जाहिर की जा रही हैं क्योंकि अगर इस्राइल के साथ अमेरिका ने भी ईरान पर हमले शुरू किए तो यह जंग और भी ज्यादा भयावह रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- तनाव: रूस-चीन ने शांति स्थापना का खोला विंडो; ईरान से जंग में यूएस-इस्राइल हटेंगे पीछे या छिड़ेगा महासंग्राम?

9/11 हमले के दौरान किया गया था इस्तेमाल
ई-4बी नाइटवॉच महत्वपूर्ण संकटों के दौरान सक्रिय रहा है। राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 9/11 के दौरान इसी तरह के विमान का इस्तेमाल किया था, और 1995 में तूफान ओपल के दौरान फेमा (फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी) टीम को इसी विमान से पहुंचाया गया था। इस विमान के आकाश में नजर आने को किसी न किसी आसन्न संकट का संकेत माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Israel-Iran Row: 'ईरान पर हमला करना है या नहीं, दो सप्ताह में फैसला लूंगा', असमंजस में फंसे ट्रंप को अब भी आस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed