फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel in first use us thaad system deployed in october against yemen houthis

Israel: इस्राइल ने पहली बार अमेरिका के THAAD सिस्टम का किया इस्तेमाल, हूती विद्रोहियों के हमले को किया नाकाम

Sat, 28 Dec 2024 02:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 28 Dec 2024 02:50 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी सैनिक वीडियो क्लिप में कहते हुए सुनाई दे रहा है कि '18 वर्षों तक हमने इस पल का इंतजार किया है।' है।' इस्राइली सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Israel in first use us thaad system deployed in october against yemen houthis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शुक्रवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। हालांकि इस्राइल ने हवा में ही इस मिसाइल को इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। गौरतलब है कि इस मिसाइल हमले को इस्राइल ने अमेरिका के THAAD सिस्टम से रोका। यह पहली बार है, जब इस्राइल ने अमेरिकी हवाई सुरक्षा सिस्टम का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने अक्तूबर में ईरान के हमले के बाद इस्राइल में THAAD सिस्टम को तैनात किया था।
विज्ञापन


THAAD के इस्तेमाल का वीडियो आया सामने
यमन के मिसाइल हमले के खिलाफ THAAD (टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस) सिस्टम के इस्तेमाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी सैनिक वीडियो क्लिप में कहते हुए सुनाई दे रहा है कि '18 वर्षों तक हमने इस पल का इंतजार किया है।' इस्राइली सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों की तरफ से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया गया। हालांकि इस्राइली सेना ने ये नहीं बताया कि इस हूती विद्रोहियों के इस हमले को इस्राइली डिफेंस सिस्टम से या फिर अमेरिका के थाड सिस्टम से तबाह किया गया। 
विज्ञापन

 

बीते आठ दिनों में इस्राइल पर पांच मिसाइल हमले कर चुके हैं हूती विद्रोही
अक्तूबर में जब ईरान ने इस्राइल पर मिसाइल हमला किया था तो अमेरिका ने उस वक्त इस्राइल की सुरक्षा के लिए वहां थाड सिस्टम तैनात किया था। हालांकि इस्राइली डिफेंस सिस्टम पहले ही काफी मजबूत माना जाता है। वहीं बीते दिनों में इस्राइल ने भी यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाया। गुरुवार को यमन के सना हवाई अड्डे पर भी हमला हुआ। हूती विद्रोहियों के अनुसार, इस्राइली हमलों में यमन में छह लोग मारे गए हैं। इन हमलों के जवाब में हूती विद्रोही भी इस्राइल पर हमले कर रहे हैं। बीते आठ दिनों में हूती विद्रोही इस्राइल पर पांच मिसाइल हमले कर चुके हैं। आईडीएफ ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने पिछले साल से अब तक इस्राइल पर 200 से अधिक मिसाइलें और 170 ड्रोन दागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed