फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hezbollah intensified drone attacks destroyed each other positions Hamas minister Abei al-Jari killed

Israel: इस्राइल-हिजबुल्ला में ड्रोन हमले तेज, एक-दूसरे के ठिकाने तबाह; हमास का मंत्री अबेई अल-जरीई भी मारा गया

Tue, 06 Aug 2024 04:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, यरूशलम
एजेंसी, यरूशलम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 04:52 AM IST
सार

हिजबुल्ला का दावा है कि उसने सोमवार तड़के उत्तरी इस्राइल पर ड्रोन हमले में बड़ा क्षेत्र तबाह कर दिया। हिजबुल्ला ने इस्राइल के एक सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया। उधर, इस्राइल ने लेबनान के मीसा अल-जबल गांव में भी हवाई हमले किए जिसमें दो लोग मारे गए। इनमें से एक इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन पैरामेडिक समूह का सदस्य मोहम्मद फॉजी हमादी है। 

विज्ञापन
Israel Hezbollah intensified drone attacks destroyed each other positions Hamas minister Abei al-Jari killed
इस्राइल-लेबनान (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईरान समर्थित हिजबुल्ला कमांडर फउद शुकर व हमास प्रमुख इस्माइल हनिये की मौत के बाद इस्राइल पर कभी भी ईरानी हमले की आशंका है। इस बीच, इस्राइल व हिजबुल्ला ने सोमवार को एक-दूसरे पर हमले किए। हिजबुल्ला ने कहा, उसने उत्तरी इस्राइल पर बड़ा ड्रोन हमला किया है जबकि लेबनान के दक्षिणी गांव पर ड्रोन हमले में एक अर्धसैनिक समेत 2 की मौत हो गई।

विज्ञापन


हिजबुल्ला का दावा है कि उसने सोमवार तड़के उत्तरी इस्राइल पर ड्रोन हमले में बड़ा क्षेत्र तबाह कर दिया। हिजबुल्ला ने इस्राइल के एक सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया। उधर, इस्राइल ने लेबनान के मीसा अल-जबल गांव में भी हवाई हमले किए जिसमें दो लोग मारे गए। इनमें से एक इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन पैरामेडिक समूह का सदस्य मोहम्मद फॉजी हमादी है। हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया। उधर, इस्राइल ने कहा कि उसने एक दिन पहले गाजा पट्टी में हवाई हमले में हमास के मंत्री अबेद अल-जरीई को भी मार डाला है। 
विज्ञापन


गाजा में अर्थव्यवस्था मंत्री था हमास नेता अल-जरीई
हिजबुल्ला का सदस्य मोहम्मद फॉजी हमादी जहां यहूदी विरोधी हिंसा के लिए जिम्मेदार रहा है वहीं हमास का मंत्री अबेद अल-जरीई सैन्य विंग के विनिर्माण विभाग में एक संचालक था। वह गाजा पट्टी में हमास का अर्थव्यवस्था मंत्री भी था। इस्राइली बल ने कहा, अल-जरीई की भूमिका गाजा पहुंचने वाली मानवीय मदद को नियंत्रित करने और हमास-नियंत्रित बाजार के प्रबंधन में हमास के प्रयासों को निर्देशित करने में भी रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के साथ हम कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहे : नेतन्याहू
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश ईरान और उसके समर्थन वाले उग्रवादी समूहों के साथ कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है। उन्होंने कहा, हम हर मोर्चे पर और हर क्षेत्र में उनके खिलाफ खड़े होने के लिए दृढ़ हैं। जो कोई भी हमें क्षति पहुंचाएगा उसे बड़ी कीमत चुकानी होेगी। बता दें, हिजबुल्ला के फउद शुकर और हमास के इस्माइल हनिये की मौत के बाद पिछले 10 माह से जारी इस्राइल-हमास युद्ध के अब पूर्ण क्षेत्रीय संघर्ष में बदलने की आशंका है।

जल्द बड़े हमलों की धमकी
ईरान व उसके समर्थक हिजबुल्ला, हूती और हमास जैसे गुटों समेत अन्य आतंकी समूहों ने इस्राइल पर बहुत जल्द बड़े हमलों की धमकी दी है। इसे देखते हुए अमेरिका ने भी अपना जहाजी बेड़ा क्षेत्र में भेजा है। इस बीच, नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक में कहा, हम हर स्थिति का सामना करेंगे। 


तनाव खत्म करने की कोशिशें
जॉर्डन के विदेश मंत्री आयमान सफादी ईरान दौरे पर हैं। चाहते हैं कि तनाव खत्म हो। वहीं, व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने  कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि हालात और न बिगड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed