फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas war Yemens Houthi group strikes Liberian vessels in Red sea

Israel Hamas War: हूती समूह ने लाइबेरिया के जहाजों पर दागी मिसाइलें, इस्राइल की तरफ जाने वाले जहाजों पर निशाना

Sat, 16 Dec 2023 11:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Dec 2023 11:44 AM IST
सार

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए बताया कि सना समय के अनुसार 15 दिसंबर को करीब 0900 बजे हूती द्वारा यूएवी लॉन्च किया गया, जिसने लाइबेरिया के झंडे वाले मोटर जहाज अल जेएएसआरएएच को टक्कर मार दी, जिससे इसमें आग लग गई।

विज्ञापन
Israel Hamas war Yemens Houthi group strikes Liberian vessels in Red sea
Yemen's Houthi group - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल-हमाज के युद्ध के बीच यमन के हूती समूह ने लाल सागर कॉरिडोर में लाइबेरिया के जहाजों पर मिसाइल दागी। यूएस सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य के पास लाल सागर में यमन के हूती विद्रोहियों ने एक कार्गो जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इस हमले के कुछ घंटे पहले भी एक जहाज पर हमला किया गया था। 
विज्ञापन


लाइबेरिया के जहाजों पर हमला
हूती समूह ने इससे पहले 15 दिसंबर को एक चेतावनी जारी की थी। उन्होंने मोटर वेसेल एमएससी एएलएएनवाईए लाइबेरिया के जहाज से संपर्क किया था और उसपर हमला करने की धमकी दी थी। यह जहाज लाल सागर के दक्षिणी भाग के उत्तर की और जा रही थी। इसके बाद हूती विद्रोहियों ने मानव रहित हवाई वाहन लॉन्च किया और इससे लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज अल जेएएसआरएएच को टक्कर मार दी, जिसके कारण जहाज में आग लग गई। 
विज्ञापन


यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए बताया, सना समय के अनुसार 15 दिसंबर को करीब  0900 बजे हूती द्वारा यूएवी लॉन्च किया गया, जिसने लाइबेरिया के झंडे वाले मोटर जहाज अल जेएएसआरएएच को टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई। चालक दल इस आग से लड़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में आगे लिखा, आग बुझा दी गई और चालक दल की तरफ से सब ठीक होने की पुष्टि की गई थी। फिर लगभग 15 दिसंबर को ही सना समय के अनुसार यमन के हूती समूह ने लाल सागर में लाइबेरिया के जहाजों पर हमला किया, 1300 बजे हूती समूह ने बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य में दो और बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की। इनमें से एक मिसाइल ने लाइबेरिया के एमवी पीएएलएटीआईयूएम 3 पर हमला किया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। 


इस्राइल की तरफ जा रहे जहाजों पर निशाना
इस घटना के बाद यूएसएस एमएएसओएन ने स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। इसी महीने हूती समूह ने बयान जारी किया था कि वह लाल सागर में इस्राइल की तरफ जाने वाले सभी जहाजों पर हमला करेंगे। नौ नवंबर से हूती ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए। हालांकि इन सभी को इस्राइली या अमेरिकी वायु सुरक्षा प्रणालियों के माध्यम से रोक लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed