फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Hamas War: US Defense Minister Austin in tel aviv, said there is never any justification for terrorism

Israel-Hamas War: इस्राइल पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, बोले- आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता

Fri, 13 Oct 2023 07:03 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 13 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

Israel-Hamas War: अमेरिका के रक्षा मंत्री शुक्रवार को तेल अवीव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू व अपने समकक्ष योआव गैलेंट से मुलाकात की 

विज्ञापन
Israel-Hamas War: US Defense Minister Austin in tel aviv, said there is never any justification for terrorism
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन। - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन शुक्रवार को तेल अवीव पहुंचे। उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अपने समकक्ष योआव गैलेंट से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने हमास के हमले के घायलों और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन

ऑस्टिन ने कहा, "मैं हमास के हमले में घायल और मारे गए इस्राइली लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं उन सभी परिवारों के साथ भी एकजुटता में यहां हूं, जो अभी भी अपने (बंदी बनाए गए) प्रियजनों के बारे में जानने के लिए डर में जी रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी नागरिकों समेत हमास के चंगुल में फंसे निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की रिहाई में मदद करने के लिए इस्राइल के साथ करीब से समन्वय करना जारी रखेंगे। इस्राइल एक छोटा सा देश है, जहां हर कोई हर किसी को जानता है। परीक्षा की यह घड़ी आपके दुख को और गहरा कर रही है। लेकिन, यह कोई कमजोरी नहीं है।"

विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आगे कहा, ऐसे समय में कभी-कभी सबसे अच्छी बात जो एक दोस्त कर सकता है, वह है सिर्फ सामने आना और काम पर लग जाना। अब यह तटस्थता, झूठी समकक्षता (बराबरी) या माफ न करने के बहाने बनाने का समय नहीं है। आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, और जो कोई भी हमास के इस तांडव के बाद क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा चाहता है, उसे हमास की निंदा करनी चाहिए। 

वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा, क्षेत्र में अमेरिका की संपत्ति की तैनाती ने एक मजबूत संदेश भेजा है। हमास हमारे में 'गाजा का आईएसआईएस' है और ईरानी पैसे का आनंद ले रहा है।' उन्होंने कहा, जब आपने (अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन) कहा कि आप इस्राइल के साथ खड़े हैं, तो आप सामने आए। आप यहां हमारे साथ खड़े हैं। आपने हमें दिखाया है कि सहयोगी, दोस्त, भाई होने का क्या मतलब होता है। मैंने अपने क्षेत्र के रणनीतिक घटनाक्रमों के बारे में आईडीएफ नेतृत्व और चीफ ऑफ स्टाफ से जानकारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed