फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War Updates Israeli military to withdraw thousands of troops from Gaza battle

Israel War: गाजा से हजारों सैनिकों को वापस बुलाएगी इस्राइली सेना, इस्राइल के हमलों में 150 की मौत

Mon, 01 Jan 2024 03:44 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 01 Jan 2024 03:44 AM IST
सार

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मध्य गाजा में इस्राइली सेना के हमलों में 100 लोग मारे गए और 286 घायल हो गए।

विज्ञापन
Israel Hamas War Updates Israeli military to withdraw thousands of troops from Gaza battle
इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने गाजा में जमीनी सैन्य अभियान शामिल हजारों सैनिकों को वापस बुलाने का फैसला किया है। आईडीएफ ने रविवार को कहना है कि गाजा में जमीनी आक्रमण में भाग लेने वाली पांच लड़ाकू ब्रिगेड को वापस लिया जाएगा, ताकि सैनिक आगे की लड़ाई के लिए खुद को मजबूत कर सकें। वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मध्य गाजा में इस्राइली सेना के हमलों में 150 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि 286 लोग घायल हुए।

विज्ञापन


आईडीएफ के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ आरक्षित सैनिक इस सप्ताह ही अपने परिवारों और नौकरियों में लौट आएंगे। इससे अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी और उन्हें नए साल में आने वाली गतिविधियों से पहले ताकत इकट्ठा करने की अनुमति मिलेगी, और लड़ाई जारी रहेगी और हमें उनकी आवश्यकता होगी। हगारी ने कहा कि गाजा में हमास की सुरंगों को नष्ट करने का काम जारी है। गाजा से इस्राइल की ओर दागे गए रॉकेट की तीव्रता को कम करने पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन


 इस्राइली सेना और हमास की दराज बटालियन में भीषण संघर्ष
इस्राइल ने मध्य गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं। अल-मगाजी व अल-बुरेइज आदि शहरों पर रातभर हवाई हमले हुए। रेड क्रेसेंट की तरफ से रविवार को साझा किए गए एक वीडियो में इस्राइली हमले के बाद अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। एक बचावकर्मी मलबे से उठ रहे धुएं के बीच एक जख्मी बच्चे को निकाल रह है। उधर, गाजा सिटी में इस्राइली सेना व हमास की दराज तुफ्फाह बटालियन के बीच भीषण संघर्ष की सूचना है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्थापितों को राफा में शरण
इस्राइल के ताजा हमले के बाद विस्थापित फलस्तीनियों को दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा में शरण दी गई है। कई वाहनों से विस्थापितों को राफा में बनाए गए शिविर में ले जाया गया।


नेतन्याहू ने कहा, अभी कई महीनों तक जारी रहेगा युद्ध
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिस्र से सटी गाजा पट्टी सीमा पर फिर से कब्जा हासिल करने का संकल्प लिया। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, युद्ध चरम पर है। युद्ध अभी लंबा चलेगा। इसे खत्म होने में कई महीने लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि मिस्र के साथ गाजा सीमा पर चलने वाला फिलाडेल्फिया कॉरिडोर बफर जोन इस्राइल के नियंत्रण में होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed