फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War update US congressional staffers stage protest Netanyahu rejects prospect of Gaza ceasefire

Israel War: पीएम नेतन्याहू ने कहा- बंधकों को छोड़े बगैर नहीं होगा युद्धविराम, गाजा में 24 घंटे में 214 की मौत

Thu, 09 Nov 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 09 Nov 2023 06:07 AM IST
सार

सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में गाजा में अब तक 10,569 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। जबकि इस्राइल में 1,400 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Israel Hamas War update US congressional staffers stage protest Netanyahu rejects prospect of Gaza ceasefire
इस्राइल-हमास युद्ध - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच गाजा में पिछले एक महीने से संघर्ष जारी है। इस्राइली सेना गाजा के रिहायशी इलाकों में लगातार बमबारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा में इस्राइल की बमबारी में 214 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में युद्धविराम की किसी भी संभावना को एक बार फिर खारिज कर दिया है। युद्धविराम पर बातचीत की खबरों पर नेतन्याहू ने कहा, मैं सभी तरह की झूठी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं एक बात स्पष्ट रूप से दोहराना चाहता हूं कि इस्राइली बंधकों की रिहाई के बिना कोई युद्धविराम नहीं होगा।

विज्ञापन


वहीं, गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के कर्मचारियों ने गाजा में युद्धविराम की मांग को लेकर वॉकआउट किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 100 से अधिक कर्मचारियों ने यूएस कैपिटल बिल्डिंग के सामने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, हम अब और चुप नहीं रह सकते हैं। हम गाजा में संघर्षविराम की अपील कर रहे हैं, क्योंकि संसद में बैठे अधिकांश प्रतिनिधि उन लोगों की बातों को अनसुना कर रहे हैं, जिनका वे प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारी मांग है कि हमारे नेता संघर्षविराम के लिए ठोस पहल करें। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में कुछ सांसदों ने युद्धविराम का आह्वान किया है। हालांकि, बाइडन प्रशासन ने युद्धविराम के आह्वान का समर्थन करने के दबाव को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


उत्तरी गाजा में हमास का नियंत्रण खत्म
वहीं, इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उत्तरी गाजा में हमास का नियंत्रण खत्म हो गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने कहा, हमने 50,000 गाजावासियों को उत्तरी गाजा पट्टी से दक्षिण की ओर जाते देखा। गाजावासी भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें समझ में आ गया है कि हमास ने उत्तरी गाजा में नियंत्रण खो दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि कोई युद्धविराम नहीं होगा, लेकिन हम गाजा में फलस्तीनियों को दक्षिण हिस्से में जाने की अनुमति दे रहे हैं। वहीं, मानवा अधिकार समूहों का कहना है कि दक्षिण गाजा की ओर भाग रहे लोगों के  काफिलों पर हमला किया गया है, जिससे लोग डरे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध के बीच हजारों नागरिकों ने उत्तरी गाजा छोड़ा
भीषण युद्ध के बीच हजारों नागरिक इस्राइल के वायु और जमीनी हमलों से बचने के लिए उत्तरी गाजा से पलायन कर गए हैं। दरअसल इस्राइल ने आम नागरिकों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए चार घंटे की मोहलत दी थी। इस्राइली सैनिकों ने गाजा के काफी अंदर तक पहुंच कर चारों ओर से उसे घेर लिया है। फलस्तीन के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि नुसेरत के शरणार्थी शिविर पर बुधवार को इस्राइली हवाई हमले में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में गाजा में अब तक 10,569 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। जबकि इस्राइल में 1,400 से अधिक नागरिकों की मौत हुई है। 

गाजा शहर के बीचोंबीच घुसी इस्राइली सेना 
गाजा पट्टी में बुधवार को इस्राइल के हवाई हमलों में हमास के एक हथियार निर्माता महसीन अबू जिना समेत कई लड़ाकों की मौत हो गई है। इस्राइली सेना के हवाई और जमीनी हमलों से घिरे फलस्तीनी क्षेत्र में आतंकियों के सुरंग नेटवर्क को निशाना बनाकर यह कार्रवाई की। इस बीच, गाजा शहर के बीचोंबीच घुसकर इस्राइली सेना हमास के आतंकियों पर बुरी तरह टूट पड़ी। इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया, उसके नाहल इन्फेंट्री ब्रिगेड ने गाजा में एक मस्जिद में छिपे आतंकी दस्ते को हवाई सहायता से खत्म कर दिया। हमास आतंकियों ने एक अस्पताल समेत कई जगहों से सैनिकों पर टैंक-रोधी मिसाइलें भी दागीं। उधर, 401वीं बख्तरबंद ब्रिगेड ने एक स्कूल में छापे के दौरान कई आतंकियों को मार गिराया। ब्रिगेड ने स्कूल मैदान से रॉकेट-लॉन्चर और कई हथियार भी बरामद किए।


जी-7 की युद्ध पर एक रुख अपनाने की घोषणा
जापान में जी-7 देशों ने बुधवार को इस्राइल-हमास युद्ध पर एकजुट रुख अख्तियार करने की घोषणा करते हुए हमास की निंदा की। जी-7 ने इस्राइली आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन किया और गाजा पट्टी में निराश नागरिकों की मदद की गति बढ़ाने में ‘मानवीय रुकावटों’ को दूर करने का आह्वान भी किया। जी-7 देशों ने सभी पक्षों को युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे नागरिकों को भोजन, पानी, दवाएं, ईंधन, आश्रय और मानवतावादी कार्यकर्ताओं तक पहुंच सहित निर्बाध मानवीय मदद की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed