फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   israel hamas war truce expire air strike starts again from both sides in gaza

Israel Hamas War: युद्धविराम खत्म होने के बाद फिर शुरू हुए हमले, इस्राइल की चुनौती बढ़ी

Fri, 01 Dec 2023 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 01 Dec 2023 12:42 PM IST
सार

एक हफ्ते तक चले इस युद्धविराम के तहत हमास ने इस्राइल के 100 बंधकों को रिहा किया। वहीं इस्राइल ने बदले में वहां की जेलों में बंद 240 फलस्तीनियों को रिहा किया। दोनों तरफ से रिहा किए गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन
israel hamas war truce expire air strike starts again from both sides in gaza
इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्धविराम शुक्रवार को खत्म हो गया, जिसके बाद से दोनों तरफ से फिर से हमले शुरू हो गए हैं। इस्राइल की तरफ से दक्षिणी गाजा में खान यूनिस शहर में मिसाइल मिसाइल हमले हुए। वहीं गाजा के उत्तर पश्चिम में भी एक घर पर एयरस्ट्राइक हुई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइल में भी हमास की तरफ से मिसाइल हमले हुए हैं। इस्राइली सेना का कहना है कि शुक्रवार सुबह सात बजे युद्धविराम समाप्त हुआ और उसके आधे घंटे बाद ही हमास की तरफ से हमला किया गया। वहीं हमास का भी दावा है कि इस्राइल की तरफ से हमले की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन


एक हफ्ते तक चला युद्धविराम
बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच बीती 24 नवंबर को युद्धविराम हुआ था। करीब एक हफ्ते तक चले इस युद्धविराम के तहत हमास ने इस्राइल के 100 बंधकों को रिहा किया। वहीं इस्राइल ने बदले में वहां की जेलों में बंद 240 फलस्तीनियों को रिहा किया। दोनों तरफ से रिहा किए गए लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हमास के कब्जे में अभी भी 140 इस्राइली बंधक मौजूद हैं। अब बाकी बचे बंधकों में अधिकतर इस्राइली सैनिक हैं और इनकी रिहाई के बदले में हमास इस्राइल से बड़ी कीमत मांग सकता है। 
विज्ञापन


इस्राइल की बढ़ी चुनौती
कतर और मिस्त्र की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम को बढ़ाने की कोशिशें हुईं लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं इस्राइल ने साफ कर दिया है कि युद्धविराम के बाद वह पूरी ताकत से हमास पर हमला करेंगे और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमास का खात्मा नहीं हो जाता। साथ ही इस्राइल पर अब दबाव भी है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को इस्राइल का दौरा किया, जिसमें ब्लिंकन ने इस्राइल से कहा है कि अब उसके गाजा में ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन होना चाहिए। अमेरिका ने कहा है कि जिस तरह से उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन हुआ, वैसा दक्षिणी गाजा में नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा की अधिकतर जनसंख्या फिलहाल दक्षिण में मौजूद है और यहां से निकासी का रास्ता भी नहीं है। ऐसे में अगर इस्राइल यहां हमास के ठिकानों पर हमला करता है तो उसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने की प्रबल आशंका है। इस्राइली हमलों में अगर आम नागरिकों की मौतें हुई तो इससे इस्राइल पर दबाव बढ़ेगा। वहीं हमास को फिर से बातचीत की टेबल पर लाकर और बाकी बंधकों की रिहाई भी इस्राइल के लिए बड़ी चुनौती है।  

मरने वालों में महिलाएं और बच्चे
करीबन सात दिनों तक दोनों पक्षों के बीच रहे संघर्ष विराम के बाद हुए हमास के हमलों पर इस्राइल की ओर से भी प्रतिक्रिया दी गई। जिनमें, 30 से अधिक फलस्तीनियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इनमें ज्यादाकर संख्या महिलाओं और बच्चों की बताई जा रही है। 


फलस्तीनियों से दक्षिणी गाजा छोड़ने को कहा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बमबारी के बीच इस्राइली सेना ने घनी आबादी वाले दक्षिणी गाजा में पर्चे गिराकर लोगों से खान यूनिस शहर छोड़ने को कहा है। पर्चों में शहर को ‘खतरनाक युद्ध क्षेत्र’ बताया है। इससे संकेत मिलता है कि इस्राइल अपने आक्रमण को व्यापक बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed