फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War PM Netanyahu mourns death of three Israeli hostages mistakenly killed in Gaza by IDF

Israel: नेतन्याहू ने IDF के हाथों बंधकों की मौत को बताया असहनीय त्रासदी, बोले- गहरे दुख के साथ सिर झुकाता हूं

Sun, 17 Dec 2023 05:37 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Dec 2023 05:37 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने कहा कि उसने घटना से तत्काल सबक सीखा है। अब गाजा पट्टी में उतरे सभी सैनिकों को सचेत कर दिया गया है।

विज्ञापन
Israel Hamas War PM Netanyahu mourns death of three Israeli hostages mistakenly killed in Gaza by IDF
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना (आईडीएफ) के हाथों गाजा में तीन बंधकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। इस घटना को 'असहनीय त्रासदी' बताते हुए नेतन्याहू ने शनिवार को कहा, मैं गहरे दुख के साथ इस्राइल के सभी लोगों के सामने अपना सिर झुकाता हूं और अपने तीन प्यारे बेटों के निधन पर शोक जताता हूं। नेतन्याहू ने कहा कि इस घटना ने देशवासियों को दिलों को झकझोर दिया है। 

विज्ञापन


इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि जब तक फलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय दबाव और इस्राइल को होने वाले नुकसान के बावजूद हमें जीत तक इसे जारी रखना है। इस्राइली प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुद से पूछ रहे हैं, और सभी इस्राइली नागरिकों से पूछ रहे हैं। हम उन्हें (बंधकों को) गले लगाने के बहुत करीब थे। अगर ऐसा होता तो बहुत कुछ अलग होता। लेकिन अब हम पीछे नहीं मुड़ सकते। यह देखते हुए कि देश के सभी योद्धा जानते हैं कि हम जीत के बहुत करीब हैं। 
विज्ञापन


बंधकों की रिहाई के लिए सभी प्रयास जारी रखेगा इस्राइल
उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल इस घटना से सबक सीखेगा और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई के लिए सैन्य और राजनयिक प्रयास जारी रखेगा। नेतन्याहू ने कहा कि बंधकों ने खुद को हमास से बचाया और फिर उनके साथ आपदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिकों को सचेत किया
इस्राइली सेना ने कहा कि उसने घटना से तत्काल सबक सीखा है। अब गाजा पट्टी में उतरे सभी सैनिकों को सचेत कर दिया गया है। सेना ने बंधकों में से दो की पहचान की है। एक का नाम योतम है। उसे 7 अक्तूबर के हमले में किबुत्ज कफर अजा से बंधक बनाया था। दूसरा बंधक समेर अल-तलाल्का है जिसे किबुत्ज निर अम से अगवा किया गया था। सेना ने परिवार के अनुरोध पर तीसरे बंधक का नाम गुप्त रखा है। संघर्ष के बाद से अब तक 64 पत्रकारों की मौत हो चुकी है। सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, सेना से जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। हमारा मानना है कि तीनों इस्राइली या तो कैद से भाग निकले थे अथवा आतंकियों ने उन्हें छोड़ दिया था।

ईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी दी
ईरान ने कहा है कि उसने देश के दक्षिण-पूर्व में इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद के एक जासूस को फांसी दे दी है। सरकारी टीवी ने बताया कि जासूस के मोसाद समेत विदेशी खुफिया एजेंसियों से संबंध थे और उस पर गोपनीय सूचना साझा करने में शामिल होने का आरोप था।


इस्राइली हवाई हमलों में दर्जनों लोगों की मौत
फलस्तीन के मीडिया ने कहा कि इस्राइली हवाई हमलों में शनिवार को जबालिया में दो इमारतों को नष्ट कर उसमें रहने वाले दर्जनों फलस्तीनियों को मार डाला। इस्राइली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि उसके बलों पर गोलीबारी के बाद विमान ने जबालिया में इमारत को निशाना बनाया। बलों ने गाजा के दो स्कूलों में छिपे आतंकियों को भी मार गिराया और खान यूनिस में हथियारों से भरी इमारतों पर छापा मारा। इस बीच, शेजैया की लड़ाई में गलती से उसने तीन बंधकों को मार डाला। इस्राइली सेना ने बंधकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। साथ ही कहा, घटना की जांच में पूर्ण पारदर्शिता बरतेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed