फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War News Update Hamas releases two more hostages US advises Israel to delay ground attack in Gaza

Israel Hamas War: हमास ने दो और बंधकों को छोड़ा, अमेरिका की इस्राइल को गाजा में जमीनी हमले में देरी की सलाह

Tue, 24 Oct 2023 04:16 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 24 Oct 2023 04:16 AM IST
सार

हमास ने इससे पहले शुक्रवार को दो अमेरिकी बंधकों को रिहा किया था। हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया था और आतंकी समूह ने सैकड़ों लोगों का बंधक लिया था। अभी उसके कब्जे में कम से कम 220 बंधक हैं।

विज्ञापन
Israel Hamas War News Update Hamas releases two more hostages US advises Israel to delay ground attack in Gaza
Hamas releases two more hostages - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजा में इस्राइल की ताबड़तोड़ बमबारी के बीच फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो और बंधकों को रिहा कर दिया है। ये दोनों बुजुर्ग इस्राइली महिलाएं हैं। आतंकी समूह ने कहा कि मिस्र और कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर और खराब स्वास्थ्य को देखते दोनों को रिहा किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हमास की सैन्य इकाई के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा कि उसने पिछले शुक्रवार को ही इन दोनों महिलाओं को रिहा करने का फैसला किया था, लेकिन तब इस्राइल ने इन्हें लेने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


इससे पहले, हमास ने शुक्रवार को दो अमेरिकी बंधकों को रिहा किया था, जो मां-बेटी हैं। हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया था और आतंकी समूह ने सैकड़ों लोगों का बंधक लिया था। अभी उसके कब्जे में कम से कम 220 बंधक हैं।
विज्ञापन


इस्राइली सेना गाजा पट्टी की कई दिनों से घेराबंदी करने के बावजूद जमीनी कार्रवाई नहीं कर रही है। दरअसल, अमेरिका ने जमीनी हमले में देरी करने की सलाह दी है, ताकि उसे हमास के कब्जे से बंधकों को रिहा कराने के लिए बातचीत करने का मौका मिल सके। इससे गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने का भी मौका मिल जाएगा। वहीं, अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह चिकित्सा मदद को नुकसान न पहुंचे ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए इस्राइल से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमास के खिलाफ इस्राइल को मजबूत बनाना अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता
व्हाइट हाउस के अधिकारी जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका की सर्वोच्च प्राथमिकता इस्राइल को हमास आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूत बनानान है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता मिलती रहे। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी नागरिकों सहित उन निर्दोष लोगों को गाजा से सुरक्षित निकालना चाहते हैं जो गाजा छोड़ना चाहते हैं।

किर्बी ने कहा कि अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों ने गाजा में जमीनी हमले के बारे में खुलकर चर्चा की। लेकिन इसका समय और अन्य जानकारी इस्राइली अधिकारी ही साझा कर सकते हैं। अमेरिकी अधिकारी किर्बी ने कहा कि इस समय मानवीय सहायता- भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है और जल्द से जल्द गाजा में मानवीय सहायता की आपूर्ति की जानी चाहिए, इस्राइली सेना जमीनी आक्रमण करे या नहीं।

हमास और ईरान के संबंधों पर जॉन किर्बी ने कहा कि हमें पता है कि हमले में ईरान की मिलीभगत है। ईरान कुछ दशकों से हमास का समर्थन कर रहा है और ईरान के बिना हमास कोई अस्तित्व नहीं है, क्योंकि वह खुद से कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा, लेकिन हमें जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर मैं यह नहीं कह सकता कि सात अक्तूबर के हमले में ईरान शामिल था या हमास को निर्देशित कर रहा था। फिर भी, इस बात से किसी को भी संदेह नहीं है कि ईरान उस क्षेत्र में गलत गतिविधियों में शामिल हैं।

मध्य पूर्व में हितों की रक्षा करेगा अमेरिका 
ईरानी समर्थित प्रॉक्सी समूहों की तरफ से रॉकेट और ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी के बीच व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व क्षेत्र में अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाएगा, लेकिन वह इस्राइल-हमास संघर्ष का विस्तार होते नहीं देखना चाहता। 


मध्यस्थों के जरिये बंधकों को रिहा कराने की कोशिश
इसके अलावा अमेरिका कतर समेत अन्य मध्यस्थों के जरिये बंधकों को रिहा कराने की कोशिश कर रहा है। कतर के प्रयास से ही हमास ने पिछले हफ्ते दो अमेरिकी बंधकों- मां-बेटी को रिहा किया था। अभी हमास के कब्जे में 222 नागरिक बंधक हैं जिनमें अमेरिका समेत कई देश के लोग शामिल हैं। जमीनी हमले में देरी होते देख इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिससे कि हमास के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed